23 जून 2026,

मंगलवार

Patrika Logo
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

Bharat Bhushan Tiwari Encounter: बिलौटी गांव में उबाल, आक्रोशित लोगों ने मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी का किया श्राद्ध,

Bharat Bhushan Tiwari Encounter: बिहार के भोजपुर के बिलौटी गांव में भरत तिवारी एनकाउंटर को लेकर विरोध प्रदर्शन तेज हो गया है। मंगलवार को बेतिया से आए कुछ लोगों ने मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी का प्रतीकात्मक श्राद्ध किया।

2 min read
Google source verification
मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी का किया श्राद्ध

मुख्यमंत्री का आक्रोशित लोगों ने किया श्राद्ध

Bharat Bhushan Tiwari Encounter: बिहार के भोजपुर जिले के बिलौटी गांव में भरत तिवारी एनकाउंटर को लेकर सियासी माहौल गरमाने के साथ-साथ सड़क पर विरोध प्रदर्शन भी शुरू हो गया है। मंगलवार को बेतिया से आए कुछ लोगों ने बिलौटी गांव में भरत भूषण तिवारी के एनकाउंटर के विरोध में मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी का प्रतीकात्मक श्राद्ध किया।

प्रदर्शनकारियों का कहना है कि भरत भूषण तिवारी को वे “शहीद” मानते हैं, इसलिए उनका श्राद्ध नहीं किया जा सकता। उनका आरोप है कि इस घटना के लिए मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी जिम्मेदार हैं, इसी कारण उन्होंने प्रतीकात्मक श्राद्ध किया।

भरत की मां से माफी मांगें मुख्यमंत्री

बिलौटी गांव में विरोध प्रदर्शन के दौरान एक आक्रोशित युवक ने आरोप लगाया कि मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी के इशारे पर पुलिस ने भरत भूषण तिवारी की गोली मारकर हत्या कर दी। युवक ने कहा कि बिहार की स्थिति मुख्यमंत्री से नहीं संभल रही है। उसने यह भी कहा कि लोगों ने जनादेश नीतीश कुमार के नाम पर दिया था, इसलिए उन्हें दिल्ली छोड़कर बिहार की जिम्मेदारी संभालनी चाहिए।भरत भूषण तिवारी के मानसिक स्वास्थ्य को लेकर उठे सवालों पर युवक ने तीखी प्रतिक्रिया देते हुए कहा कि वास्तविक समस्या किसी और में है, न कि भरत भूषण तिवारी में। उसने मुख्यमंत्री से मांग की कि वे भरत भूषण तिवारी की मां से माफी मांगें।

'सरेंडर के बाद गोली क्यों?' युवक ने उठाए सवाल

भरत भूषण तिवारी के घर के सामने चल रहे धरना में शामिल एक युवक ने कहा कि संभव है भरत भूषण तिवारी का तरीका सही न रहा हो, लेकिन उनके पास अपनी बात रखने और संघर्ष करने का कोई दूसरा रास्ता नहीं था। युवक ने कहा कि भ्रष्टाचार और अन्याय के खिलाफ आवाज उठाने वालों को इतिहास याद रखता है। उसने भरत भूषण तिवारी की तुलना भगत सिंह से करते हुए कहा कि उन्होंने अपने जीवन में भरत भूषण तिवारी के रूप में एक ऐसे व्यक्ति को देखा, जो अपने क्षेत्र की समस्याओं के लिए संघर्ष कर रहा था।

उसने सवाल उठाते हुए कहा कि यदि भरत भूषण तिवारी ने आत्मसमर्पण कर दिया था, तो फिर पुलिस उनका एनकाउंटर कैसे कर सकती है। युवक ने इस घटना को एनकाउंटर नहीं, बल्कि हत्या बताते हुए पूरे मामले की निष्पक्ष जांच की मांग की और व्यवस्था पर भी सवाल खड़े किए।