आजमगढ़

आजमगढ़ में खून से सनी दोस्ती, बैठकर की बात फिर चाकू गोदकर हत्या

आजमगढ़ में मामूली कहासुनी के बाद दोस्त ने अपने ही दोस्त की चाकू गोदकर हत्या कर दी है। घटना के बाद पूरे इलाके में दहशत फैल गई...

2 min read
Apr 04, 2026
Knife (प्रतिकात्मक तस्वीर)

आजमगढ़: मुबारकपुर थाना क्षेत्र के एक गांव में शुक्रवार की देर रात मामूली विवाद में एक दोस्त ने अपने ही दोस्त के खिलाफ खौफनाक कदम उठा लिया। बताया जा रहा है कि कहासुनी के बाद दोस्त ने अपने ही दोस्त की चाकू गोदकर हत्या कर दी है। घटना के बाद पूरे इलाके में दहशत फैल गई। बताया जा रहा है कि मृतक की पहचान 21 वर्ष की हस्सान अहमद पुत्र नौशाद अहमद के रूप में हुई है। मृतक बुनकरी और साड़ी के कारोबार से जुड़ा हुआ था।

चाकू से किया हमला

जानकारी के मुताबिक, शुक्रवार की देर रात हस्सान अपने साथी इरफान के साथ घर के बाहर बैठकर बातचीत कर रहा था। इसी दौरान दोनों के बीच किसी बात को लेकर कहासुनी हुई और देखते देखते दोनों के बीच हाथापाई की नौबत आ गई। आरोपी है कि इसी दौरान इरफान को गुस्सा आ गया और उसने चाकू निकाल कर हस्सान पर ताबड़तोड़ कई बार वार कर दिए।

इलाज के दौरान मौत

चाकू द्वारा किए गए हमले में हस्सान गंभीर रूप से घायल हो गया। इसके बाद मौके पर खड़े अन्य लोग में अफरा तफरी मच गई। हस्सान की चीखने आवाज सुनकर आसपास के लोग मौके पर पहुंचे और घायल अवस्था में उसे मुबारकपुर के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र ले जाया गया। बताया जा रहा है कि इस दौरान डॉक्टर ने इलाज शुरू किया, लेकिन खून ज्यादा बह जाने के कारण उसकी मौत हो गई। इस घटना के बाद पूरे गांव में मातम पसरा हुआ है। लोगों को यह बात समझ में नहीं आ रही है कि कैसे एक मामूली बात में दोस्त ने ही दोस्त की हत्या कर दी। लोगों ने बताया कि हस्सान काफी मेहनती था और शांत स्वभाव का था। लोग इस बात को मानने को तैयारी नहीं है कि हस्सान के साथ किसी की लड़ाई भी हो सकती है।

क्या बोली पुलिस

घटना की जानकारी होने के बाद थाना अध्यक्ष शशिमौली पांडे घटनास्थल पर पहुंचे और मृतक के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। उन्होंने बताया कि आसपास के लोगों ने घटना की जानकारी दी है और बताया है कि हस्सान के दोस्त इरफान ने उसकी हत्या की है। फिलहाल इरफान की तलाश की जा रही है। उन्होंने बताया कि पुलिस को हस्सान के परिजनों द्वारा तहरीर दी गई है। तहरीर के आधार पर मुकदमा दर्ज कर लिया गया है और आरोपी इरफान की तलाश की जा रही है। जल्द ही उसे गिरफ्तार किया जाएगा।

Published on:
04 Apr 2026 01:09 pm
Also Read
View All

अगली खबर