दो बच्चों की मां को पड़ोस के रहने वाले युवक से प्रेम हो गया। इसके बाद उसने पति और दो बच्चों को छोड़ हिंदू धर्म अपना लिया।
मऊ जिले में एक मुस्लिम महिला ने प्रेमी के लिए पति और अपने दो बच्चों को छोड़ दिया। महिला ने प्रेमी से शादी करने के लिए हिंदू धर्म अपना लिया। इसके बाद मंदिर में शादी कर ली। यह शादी पूरे जिले में चर्चा का विषय बनी है।
चार साल पहले बाराबंकी हुई थी नगमा की शादी
मुहम्मदाबाद गोहना कस्बा के सैयदवाड़ा मोहल्ला निवासी 22 वर्षीय मुस्लिम महिला नगमा का निकाह चार साल पहले बारबंकी जिले में हुआ था। निकाह के बाद उसके दो बच्चे भी हुए। पति-पत्नी और बच्चे खुश थे। पिछले दिनों नगमा मायके आई। इसके बाद वह ससुराल नहीं गई।
मायके में पड़ोसी पवन से हुआ प्यार
नगमा के मायके में पवन चौहान नाम का युवक रहता था। दोनों का घर एक ही मुहल्ले में है। दोनों कब एक दूसरे से प्यार कर बैठे उन्हें पता ही नहीं चला। फिर क्या था दोनों ने शादी का फैसला कर लिया। इसके बाद यह बात पूरे गांव में फैल गई। दोनों को अलग करने की कोशिश भी हुई लेकिन परिवार नाकाम रहा।
नगमा ने पति से मांगा तलाक
नगमा की प्रेम कहानी जब पति को पता चली तो उसने विरोध किया। नगमा को समझाने की कोशिश भी की गई लेकिन वह नहीं मानी। नगमा पवन से शादी की जिद पर अड़ गई। पवन भी अपने परिवार से बगावत कर बैठा। इसके बाद नगमा ने अपने पति से तलाक देने को कहा। पति के पास भी कोई विकल्प नहीं था। इसलिए उसने तलाक दे दिया।
बच्चों को भी भूल गई नगमा
पति से तलाक के बाद नगमा ने दोनों बच्चों को अपने पति को सौंप दिया। बच्चे अपने पिता के साथ बाराबंकी चले गए। वहीं नगमा पवन के साथ रहने की जिद पर अड़ गई। पवन भी उसका साथ छोड़ने को तैयार नहीं हुआ।
प्रेमी के लिए नगमा ने छोड़ दिया धर्म
दोनों की प्रेम कहानी क्षेत्र के समाजसेवी लोगों तक पहुंची तो उन्होंने हस्तक्षेप किया। दोनों परिवारों को समझाया। इसी बीच नगमा ने मुस्लिम धर्म छोड़कर पवन को अपनाने की बात कहने लगी। फिर क्या था लोग मान गए और नगमा अपने प्रेमी के लिए धर्म छोड़ नेहा बन गई।
मंदिर में हुआ दोनो का विवाह
नगमा के नेहा बनने के बाद सैकड़ों लोगों की मौजूदगी में मुहम्मदाबाद गोहना कस्बा स्थित मंदिर में शादी हुई। हिंदू रीति-रिवाज से दोनों का विवाह संपन्न कराया गया। लोगों ने वर-वधू को आर्शीवाद दिया। अब नेहा अपने पति पवन के साथ ससुराल में है।