
मुस्कान किन्नर से शादी करता बीरू
एक युवक शादी में गया। उसकी मुलाकात डीजे पर डांस के दौरान एक किन्नर से हुई। नैना चार हुए तो दोनो प्रेम कर बैठे। फिर क्या था दोनों ने शादी का फैसला कर लिया। बड़ी बात है कि समाज ने भी उनके रिश्ते को स्वीकार कर लिया। दोनों की शादी हो गई।
शादी समारोह में मिले थे बीरू और मुस्कान
मऊ जिले के मोहम्मदाबाद थाना क्षेत्र के टिकरी गांव निवासी बीरू राजभर ढ़ाई साल पहले एक शादी में गया था। उसी शादी समारोह में मुस्कान किन्नर भी भी पहुंची थी। शादी में डीजे पर डांस के दौरान दोनों की मुलाकात हुई। दोनों ही एक दूसरे को दिल दे बैठे।
दो साल लिव इन रिलेशनशिप में रहे मुस्कान और बीरू
दोनों का प्रेम परवान चढ़ा तो उन्होंने साथ रहने का फैसला कर दिया। इसके बाद दोनों दो साल तक लिव इन रिलेशनशिप में रहे। इसी दौरान उन्होंने फैसला कर लिया कि वे हिंदू रीति-रिवाज से शादी करेंगे। इसके बाद पूरे जीवन साथ रहेंगे।
आजमगढ़ के भैरवधाम में हुई शादी
मुस्कान और बीरू शुक्रवार को आजमगढ़ जिले के महराजगंज स्थित भैरवधाम पहुंचे। बीरू के साथ उसके परिवार के लोग और रिश्तेदार भी थे। मंदिर में हिंदू रीति-रिवाज से दोनों का विवाह संपन्न हुआ। अग्नि को साक्षी मानकर दोनों ने साथ फेरे लिए। मौके पर मौजूद लोगों ने वर-वधू को आर्शीवाद दिया। उन्हें लोगों द्वारा उपहार भी भेंट किया गया।
बीरू बोला, किन्नर से शादी का मलाल नहीं
बीरू ने कहा कि उसे पता है कि वह एक किन्नर से शादी कर रहा है। वह खुश है। उसे किसी तरह का मलाल नहीं है। उसके परिवार के लोग भी इस शादी से खुश हैं। यही वजह है कि सभी उसके साथ है। वह मुस्कान से साथ सुखमय जीवन जीना चाहता है।
क्या बोली मुस्कान
शादी के खुश मुस्कान किन्नर ने बताया कि वह तो कभी कल्पना भी नहीं कर सकती थी कि किसी के घर की बहू या पत्नी बनेगी। बीरू ने उसके सारे अरमान पूरे कर दिए। अब वह एक सुहागन कहाएगी। परिणय सूत्र में बांधने का उसे एक अलग ही एहसास हो रहा है।
Published on:
10 Dec 2022 07:17 am
Copyright © 2026 Patrika Group. All Rights Reserved.
