आजमगढ़

नामाकंन के बाद ही सही लेकिन सपा ने खोले पत्ते, जारी की जिला पंचायत के 46 प्रत्याशियों की सूची

-37 सीटों पर अब भी पार्टी नहीं तय कर पायी है प्रत्याशी, एक सीट स्वतंत्र के लिए छोड़ा -कांग्रेस छोड़ बाकी के सभी दल पहले ही मैदान में उतार चुके हैं अपने प्रत्याशी

2 min read
पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव
पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव

पत्रिका न्यूज नेटवर्क
आजमगढ़. पंचायत चुनाव में दूसरे चरण का नामाकंन पूरा होने के बाद ही सही लेकिन समाजवदी पार्टी ने शनिवार को अपना पत्ता खोल दिया है। पार्टी ने जिला पंचायत की 84 सीटों में से 46 सीटों पर प्रत्याशियों के नाम की घोषणा कर दी है। एक सीट को स्वतंत्र के लिए छोड़ दिया है जबकि 37 सीटों पर पार्टी आने वाले दिनों में उम्मीदवार घोषित करेगी।

बता दें कि जिले में जिला पंचायत की 84 सीटों के लिए 7 व 8 अप्रैल को नामाकंन हुआ था। यहां 19 अप्रैल को मतदान होना है। भाजपा, बसपा और भागीदारी संकल्प मोर्चा ने नामाकंन के पहले सभी सीटों पर प्रत्याशियों की घोषणा कर दी थी लेकिन सपा ने अपने पत्ते नहीं खोले। चर्चा तो यहां तक होने लगी थी कि शायद सपा समर्थित प्रत्याशी ही न उतारे लेकिन शनिवार को पार्टी द्वारा प्रत्याशियों की पहली सूची जारी की गयी। जिलाध्यक्ष हवलदार यादव ने 46 प्रत्याशियों के नाम की घोषणा की। बताया कि बाकि की सीटों पर उम्मीदवार के नाम की घोषणा जल्द की जाएगी।

समाजवादी पार्टी द्वारा जिला पंचायत सदस्य पद के लिए जारी सूची
वार्ड संख्या--- प्रत्याशी का नाम
1 महुला-- घोषणा नहीं हुई।
3 मालटारी-- राजेश यादव।
4 बेरमा-- सन्तोष कुमार एडवोकेट।
6 आराजी देवारा करखिया--मनभावती।
9 मधनापार- श्रीमती मीरा सरोज।
12 जयराजपुर-- श्रीमती चन्द्रकला सरोज पत्नी।
15 कप्तानगंज-- संजय यादव।
18 ऊसुर कुढ़वा-- श्रीमती मीरा यादव।
19 गौरा हरदो-- दिलराज यादव।
21 नन्दना-- लक्षिराम वर्मा।
22 तेजापुर-- शीतला निषाद।
23 बढ़या-- चन्द्रजीत यादव।
24 लेदौरा-- हरिकेश यादव।
27 शमसाबाद-- डा. मयाराम यादव।
28 मित्तूपुर-- आरती यादव।
29 पवई-- प्रमोद यादव।
32 फूलपुर-- श्रीमती सुमैया बानो।
36 मंजीरपट्टी-- शशिकांत यादव।
37 मुड़ियार-- रणधीर यादव।
38 राजापुर सिकरौर-- श्रीमती शौकत।
39 जगदीशपुर- श्रीमती महमूदा।
40 बड़सरा खालसा-- श्रीमती कविता।
41 ददरा भगवानपुर-- जगदीश गौतम।
45 जाफरपुर- हाकिम बेग।
47 सेठवल-- विजय यादव।
50 गम्भीरवन-- श्रीमती कविता यादव
51 आॅवक-- ओंकार यादव।
53 रानीपुर रजमो-- श्रीमती रिता।
54 मंगरावां रायपुर-- सऊद शेख।
58 सुरहन-- श्रीमती आशा राजभर।
60 ठेकमा-- श्रद्धानन्द यादव।
61 सराय मोहन-- श्रीमती उषा।
63 कैथीशंकरपुर-- सुनील कुमार सरोज।
64 देवगांव-- श्रीमती बिन्दू यादव।
66 बैरीडीह-- श्रीमती आफरीन।
67 धरनीपुर रानीपुर-- ज्योतिर्मय उर्फ गुड्डू।
68 लहुॅआ कला--अशोक कुमार गौतम।
69 रासेपुर-- श्रीमती माधुरी।
70 उचहुॅवा-- रामकुॅवर यादव।
71 तरवां--- कोमल।
73 कम्हरिया-- धर्मेन्द्र राम।
74 बछवल-- आशीर्वाद यादव।
75 गौरा-- श्रीमती पुष्पा देवी।
76 गोपालपुर-- उदयभान सरोज।
77 बड़हलगंज-- राधेश्याम भारती।
79 जिगरसण्डी-- संजय राम।
80 इब्राहिमपुर-- अरविन्द कुमार।

BY Ran vijay singh

Published on:
10 Apr 2021 07:32 pm