आजमगढ़ ,मऊ, और बलिया में आज बादलों की आवाजाही दिन भर लगी रहेगी। आसमान में बादल छाए रहेंगे। हल्की से मध्यम बारिश हो सकती है। वहीं दिन का अधिकतम तापमान 35 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 27 डिग्री सेल्सियस तक रहने की संभावना है। आउटडोर गतिविधियों के लिए मौसम ठीक रहेगा।
आजमगढ़, मऊ और बलिया में आज आसमान में बादल छाए रहेंगे। मौसम विभाग के पूर्वानुमान से मानसून क्षेत्र में प्रवेश कर चुका है. जिसका असर दिखना शुरू भी हो गया है चारो तरफ आंशिक बादल छाए हुए हैं . आज हल्की बारिश की संभावना है. आइए जानते हैं आज कैसा रहेगा मौसम-
आजमगढ़ का मौसम
आज जिले में ज्यादातर बादल छाए रहेंगे और हल्की बारिश होगी. अधिकतम तापमान 34 डिग्री और न्यूनतम 27 डिग्री रहने का अनुमान है। और हवा की सबसे तेज रफ्तार 23 किमी/घंटा रहेगा. तापमान थोड़ा कम होने से गर्मी से राहत मिलेगी परंतु उमस से जनजीवन बेहाल रहेगा. अगले 4 दिन तक मौसम इसी तरह रहने की संभावना है.
मऊ का मौसम
आज जिले में ज्यादातर बादल छाए रहेंगे और हल्की बारिश भी होगी जिससे तापमान में गिरावट रहेगा और गर्मी से राहत मिलेगी. तापमान 34 से 27 के बीच रहेगा. वहीं हवा की रफ्तार 23 किमी/घंटा रहेगा. बुधवार से बारिश होने की संभावना है. अगले 4 दिन तक मौसम इसी तरह रहने की संभावना है.
बलिया का मौसम
बलिया जिले में आज तापमान में वृद्धि देखने को मिलेगा. मौसम विभाग के अनुसार मानसून आ गया है आज जिले में हल्की बारिश होगी. वहीं दिन में आंशिक रूप से बादल छाए रहेंगे. जनपद का तापमान 34 से 27 बीच रहेगा. और हवा की रफ्तार 23 किमी/घंटा रहेगा. अगले 4 दिन तक मौसम इसी तरह रहने की संभावना है.