
कालवाड़ (जयपुर). करधनी पुलिस ने क्षेत्र में चोरी के मामले में एक शातिर बदमाश को गिरफ्तार किया। पुलिस उपनिरीक्षक दिलीप सिंह शेखावत ने बताया कि करधनी क्षेत्र में चोरी की वारदात में शामिल शंकर उर्फ शंकरा उर्फ गोयत उर्फ गौल्या उर्फ सुभाष उर्फ मनोज उर्फ चौथूराम उर्फ महावीर बावरिया (23) निवासी गणेश्वर थाना नीमकाथाना जिला सीकर को गिरफ्तार कर पूछताछ की तो उसने चोरी की अनेक वारदात को अंजाम देने की घटना स्वीकार की। पुलिस ने आरोपित की निशानदेही पर चोरी का होम थियेटर बरामद किया। गिरफ्तार आरोपित सीकर, जयपुर सहित अनेक स्थानों पर चोरी की वारदातें कर चुका है।
यह भी पढे : सड़क हादसों ने छीनी तीन लोगों की जिन्दगियां
युवक पर जानलेवा हमला, मामला दर्ज
वहीं करधनी थाना क्षेत्र के निवारु रोड वैद्यजी की चौराहा के पास आधा दर्जन से अधिक बदमाशों ने बाइक पर सवार एक युवक पर जान लेवा हमला कर गंभीर रूप से घायल कर दिया। थानाधिकारी अनिल जसोरिया ने बताया कि बंशीधर प्रजापत पुत्र रामेश्वर प्रजापत निवासी गैस गोदाम के सामने तेजाजी मंदिर के पास निवारू ने मामला दर्ज करवाया कि हैंडीक्राफ्ट का काम करने वाला उसका भांजा दीपेन्द्र उर्फ दीपू प्रजापत सामान लाने से बाइक से जा रहा था कि कि वैद्यजी चौराहा पर जयसिंह पीड़वा, दीपाशुं कुमावत, राहुल योगी, अजय नाथावत छोटू यादव सहित सात आठ जनों ने धक्का मार कर बाइक से गिरा दिया और लाठी सरियों से हमला कर दिया जिससे वह गंभीर घायल हो गया।
यह भी पढे : कन्टेनर ने बाइक सवार युवक की कुचला, मौके पर मौत
हादसे में बाइक सवार की मौत
दूदू. कस्बे के दूदू-मालपुरा मार्ग पर सेवा के पास रविवार को हुए हादसे में बाइक सवार युवक की मौत हो गई। मृतक पींगूण थाना नरैना निवासी रमेश (25) पुत्र मदन दरोगा था जो पचेवर से गंाव लौट रहा था। इसी दौरान किसी वाहन ने बाइक को टक्कर मार दी। जिससे उसकी मौत हो गई। पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम कराकर परिजनों को सौंप दिया।