9 फ़रवरी 2026,

सोमवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

नारी चौपाल: समस्याओं के समाधान और सुझावों का मंच

जयपुर. जिले में महिलाओं को आत्मनिर्भर बनाने और सरकारी योजनाओं का लाभ अंतिम पंक्ति तक पहुंचाने के लिए नारी चौपाल कार्यक्रम की तैयारियां जोर-शोर से चल रही हैं। जिला कलक्टर डॉ. जितेन्द्र कुमार सोनी की पहल पर सक्षम जयपुर अभियान के तहत सांगानेर पंचायत समिति क्षेत्र में आयोजित राजकीय बालिका सीनियर सैकंडरी स्कूल एयरपोर्ट सांगानेर […]

less than 1 minute read
Google source verification
नारी चौपाल

नारी चौपाल

जयपुर. जिले में महिलाओं को आत्मनिर्भर बनाने और सरकारी योजनाओं का लाभ अंतिम पंक्ति तक पहुंचाने के लिए नारी चौपाल कार्यक्रम की तैयारियां जोर-शोर से चल रही हैं। जिला कलक्टर डॉ. जितेन्द्र कुमार सोनी की पहल पर सक्षम जयपुर अभियान के तहत सांगानेर पंचायत समिति क्षेत्र में आयोजित राजकीय बालिका सीनियर सैकंडरी स्कूल एयरपोर्ट सांगानेर में प्राचार्य श्वेता शुक्ला और शहीद पुनीत सीनियर सैकंडरी स्कूल में प्राचार्य मनीष राजपुरोहित की मौजूदगी में हुए जन-जागरूकता कार्यक्रम से 1000 बालिकाएं और महिला स्टाफ लाभान्वित हुआ। सांगानेर उपखण्ड अधिकारी विकास प्रजापत ने बताया कि नारी चौपाल महिलाओं को योजनाओं की जानकारी देने और उनकी समस्याओं के समाधान का मंच बनेगा। नोडल अधिकारी प्रशिक्षु आईएएस मृणाल कुमार ने कहा कि यहां महिलाएं अपने सुझाव साझा कर सकेंगी। महिला अधिकारिता उप निदेशक राजेश डोंगीवाल ने बताया कि कार्यक्रम से महिलाओं को आत्मबल और कानूनों की जानकारी मिलेगी।महिला अधिकारिता ब्लॉक सुपरवाइजर उत्सव दाधीच और इनाया फाउंडेशन की सचिव नितिशा शर्मा दिसंबर से ही 28 पंचायतों में रैली, रंगोली और प्रतियोगिताओं के माध्यम से चाइल्ड हेल्पलाइन 1098, पोक्सो एक्ट 2012 और योजनाओं की जानकारी दे रही हैं। अब तक लगभग 5000 महिलाएं और बालिकाएं लाभान्वित हो चुकी हैं। फील्ड कोऑर्डिनेटर योगेंद्र सैन ने कार्यक्रम की जानकारी दी।