बगरू

शट डाउन के बावजूद हाइटेंशन लाइन में दौड़ा करंट, युवक झुलसा

लाइनमैन के साथ काम कर रहा था मृतक, थाने में दी रिपोर्ट
2 min read
• •
Updated: 18 May 2018, 7:39 PM IST
करंट
शट डाउन के बावजूद हाइटेंशन लाइन में दौड़ा करंट, युवक झुलसा

कालवाड़ (जयपुर). सहायक अभियंता कालवाड़ के तहत सुन्दरियावास 33 केवी ग्रिड स्टेशन के तहत कंवरकाबास गांव में लाइनमेन के साथ कार्य करते समय हाईटेंशन का करंट प्रवाहित होने से एक युवक झुलस कर गंभीर घायल हो गया।

यह भी पढे:शार्ट सर्किट से बैंक में आग, मची अफरा-तफरी

पुलिस के अनुसार हरिनारायण जाट निवासी कंवरकाबास विधुतकर्मी लाइनमैन राजाराम मीणा ग्रिड से शट डाउन लेकर काम कर रहा था। उस समय स्थानीय निवासी हरिनारायण जाट (40) को लाइनमेन ने प्लास व अन्य औजार मंगाए। वह प्लास लेकर डीपी के पास गया तो लाइनमैन ने वायर छीलने को कहा। जैसे वायर छील रहा था कि अचानक 11 केवी हाई वोल्टेज का करंट आने से वह झुलस कर झटके साथ नीचे गिर गया। परिजन उसे गंभीर अवस्था में उपचार के लिए जयपुर के निजी अस्पताल लेकर गए। जहां घायल हरिनारायण की हालत गंभीर बताई जा रही है। इधर गुरुवार शाम करंट से झुलसे हरिनारायण के भाई रामचन्द्र पुत्र छीतर जाट ने थाने में रिपोर्ट दी। इधर विधुत निगम के कालवाड़ जेईएन बूरी ने भी कालवाड़ थाने में रिपोर्ट दी, जिसमें सुन्दरियावास के पास 33 केवी केबल के काटने से विधुत प्रवाहित होने यह हादसा होने की बात कही।

यह भी पढे:पांच साल पुराने हत्या के प्रयास मामले 10 साल की सजा

शट डाउन लिया तो कैसे आया करंट
कंवरकाबास गांव में बिजली का कार्य करते करंट से युवक के झुलसने के मामले में विधुत निगम के ग्रिड पर कार्यरत कर्मी व लाइनमेन की लापरवाही सामने आई है। हरिनारायण के खेत के पास डीपी के कार्य के लिए लाइनमेन द्वारा शट डाउन (बिजली बंद) लेने के बाद कार्य करते समय लाइन में करंट कैसे आया, वहीं जब यह कार्य लाइनमेन का था तो उसने बिजली का कार्य हरिनारायण से क्यों करवाया। इसमें ग्रिड पर कार्यरत कर्मचारी व लाइनमेन दोनों की ही लापरवाही सामने आई है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

Published on: