बगरू

कौन करें संभाल, एक विधुत पोल पर तीन लाइनों भार

बार-बार जल जाती कुएं की मोटर, किसान परेशान

2 min read
Mar 22, 2018
Railway Track
Railway Track

बिचून (जयपुर). ग्राम पंचायत बोराज की खोराणियों की ढाणी के समीप खेतों में लगे बिजली के करीब आधा दर्जन खम्भों पर दो से तीन विधुत लाइनें खीची होने से इन लाइनों से जुड़े उपभोक्ता परेशान हैं। बिजली की इन लाइनों के आपस में टकराने से कई बार किसानों के कुओं पर लगी मोटर जल जाती है, जिसका खमियाजा इन किसानों को भुगतना पड़ता है। ग्राम पंचायत बोराज के पूर्व सरपंच रूपनारायण खोराणिया ने बताया कि ढाणी तन बोराज के पालीवाल कृषि फार्म से सुराणा फार्म की ओर जाने वाली बिजली की लाइन के 5-6 खम्बों पर दो से तीन लाइनें है तथा थोड़ी सी हवा चलने पर इन लाइनों के आपस में टकराने से कुओं पर लगी मोटर जल जाती है तथा इसमें होने वाले स्पार्किंग से खेतों में खड़ी फसलों में आग लगने का भय बना रहता है। वहीं इन दिनों विधुत तार इतनेे नीचे हो गए कि किसानों में फसलों के छूने का डर रहता है। पूर्व सरपंच कुमावत ने बताया कि करीब तीन वर्ष पूर्व खीचीं गई अतिरिक्त विद्युत लाइनों के बाद किसानों की यह चिंता और बढ गई है। उपभोक्ताओं की ओर से विद्युत निगम के अधिकारियों को इस समस्या के बारे में कई बार अवगत कराने के बाद भी सुनवाई नहीं होने से क्षेत्र के किसान मायूस हैं।

परेशानी का सबब बना ट्रांसफार्मर
सुरसिंहपुरा. निकटवर्ती माल्यावास गांव के रा.उच्च प्रा.वि.के खेल मैदान में लगे ट्रांसफार्मर से स्कूली बच्चों, पास ही स्थित जमुवाय माता के दर्शन के लिए आने वाले श्रद्धालुओं को परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। प्रधानाध्यापक रामप्रसाद वर्मा, सुरसिंहपुरा उपसरपंच मगनसिंह खंगाारोत, स्थानीय ग्रामीण बाघ सिंह, जसवंत सिंह, वार्डपंच मोहन कंवर सहित अनेक लोगों ने बताया कि खेल मैदान में लगे इस ट्रांसफार्मर से लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। ग्रामीणों का कहना है कि इस बारे में जिला कलक्टर, जयपुर वि.वि.नि.लि. सांभर के सहायक अभियंता, सांभर उपखण्ड अधिकारी प्रभुदयाल शर्मा, स्थानीय विधायक निर्मल कुमावत को कई बार अवगत करवा चुके, लेकिन हालात जस के तस हैं।

Published on:
22 Mar 2018 12:08 am