बगरू

पटाखों से भरी जीप में लगी आग, चौमूं के मुख्य मार्ग पर अफरा-तफरी

चौमूं के एसबीआई बैंक के सामने की घटना।
2 min read
• •
Updated: 24 Apr 2018, 9:54 PM IST
Fire in a jeep full of firecrackers

चौमूं (जयपुर).जयपुर रोड स्थित एसबीआई बैंक के सामने मंगलवार सुबह पटाखों से भरी जीप धू-धू कर जल गई। पटाखों की आवाज से आसपास के लोगों में अफरा-तफरी मच गई। सूचना मिलते ही दमकल मौके पर पहुंची, लेकिन तब तक जीप कबाड़ में तब्दील हो गई। जानकारी के मुताबिक मंगलवार सुबह करीब साढ़े दस बजे जीप चालक पटाखे और अन्य सामान लेकर विवाह समारोह में जा रहा था। इसी दौरान बैंक के सामने खड़ी जीप में अचानक आग लग गई जिससे पटाखों ने आग पकड़ ली। थोड़ी ही देर में जीप पलटों से घिर गई। वहीं पटाखे आसपास के घरों की बालकोनी, छतों और दुकानों में गिरे। आग लगने के बाद लोग जीप से दूर खड़े हो गए।

यह भी पढे:एक स्कूल ऐसा भी! जहां 20 माह में 6 चोरियां

बैंक कर्मचारी के दिखाई सूझबूझ
लपटें बढ़ती देख एसबीआई बैंक का गार्ड और सभी कर्मचारी परिसर से बाहर आ गए। गार्ड ने बैंक में लगे फायर सेफ्टी सिलेण्डर से आग पर काबू पाने की बात कही, लेकिन कोई आग के पास जाने की हिम्मत नहीं जुटा पाया। इस पर गार्ड रामस्वरूप खटाना सिलेंडर थामे जीप के पास गया और फॉम से छिड़काव करने लगा। यह देख दूसरे लोगों ने भी हिम्मत जुटाई। फॉम से धीमी पड़ी लेकिन पूरी तरह बुझ नहीं पाई। इस पर अग्निशमन केन्द्र से पहुंची दमकलों ने आग पर काबू पाया। आग से जीप का आगे का हिस्से थोड़ा जला और पिछला हिस्सा पूरी तरह कबाड़ हो गया।

यह भी पढे:बोरिंग चलाते समय ऐसा क्या हुआ कि युवक की चली गई जान

हो सकता था बड़ा हादसा
पटाखों में लगी आग से हादसा बड़ा हो सकता था। जहां पटाखों से भरी जीप खड़ी थी, उसके सामने मिठाई की दुकान है। जहां कई दुपहिया वाहन खड़े थे, जहां जलते पटाखे गिरे लेकिन वाहन बच गए। घटनास्थल से कुछ दूरी पर ही पेट्रोल पम्प था। गनीमत रही कि हादसा दूर हुआ वरना बड़ा हादसा हो सकता है। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार सबसे ज्यादा डर इसी का था, कि कोई जलता हुआ बम वहां तक न पहुंच जाए।

यह भी पढे :तीन बाड़ों में आग, 16 ट्रॉली चारा राख

दमकलकर्मी का हाथ जला
अग्निशमन केन्द्र प्रभारी सुरेश यादव ने बताया कि जानकारी मिलते ही दो दमकल मौके पर रवाना कर दी गई थी। करीब 20 मिनट की मशक्कत के बाद आग पर पूरी तरह काबू पाया जा सका। आग बुझाने के दौरान प्रभारी सुरेश यादव का पटाखा फूटने से हाथ जल गया।

Published on: