बगरू

तीन बाड़ों में आग, 16 ट्रॉली चारा राख

- किशनगढ़ व फुलेरा की दमकलों से पाया आग पर काबू
2 min read
• •
Updated: 20 Apr 2018, 9:57 PM IST
Fire in three enclosures, 16 trolley ashes
जयपुर शहर स्थित किशनपोल इलाके के खूंटेटों के रास्ते में आग लग गई। आग ने आसपास के छ:मकानों को अपनी चपेट में ले लिया।

नरैना (जयपुर). कस्बा थाना क्षेत्र के मोरडा गांव में तीन बाड़ों में आग लगने से हजारों रुपए का चारा जलकर राख हो गया। वहीं एक बकरी की झुलसने से मौत हो गई। वहीं प्लास्टिक की टंकी व बाथरूम की पाइप लाइन जलकर खाक हो गई। ग्रामीणों व फुलेरा-किशनगढ़ से पहुंंची दमकलों की मदद से आग पर तीन घंटे में काबू पाया गया।
थानाप्रभारी एसएन यादव ने बताया कि ग्रामीणों की सूचना पर सहायक थानाप्रभारी हनुमान सिंह मय जाप्ता मौके पर पहुंचे जहां सुखा पुत्र भागीरथ गुर्जर के छप्पर व बाथरूम के ऊपर रखी प्लास्टिक की टंकी, पाइप लाइन जलकर राख हो गई तथा वहां बंधी बकरी की झुलसने से मौत हो गई। वहीं बनवारी गुर्जर के 13 ट्रॉली चारा व जगाराम गुर्जर के बाड़े में रखा 3 ट्रॉली चारा जलकर राख हो गया।

यह भी पढे :ऐसा क्या हुआ कि युवक को उठाना पडा यह कदम

ट्रांसफॉर्मर में लगी आग, मची अफरा-तफरी
कालवाड. जयपुर-फलौदी मेगा हाइवे भैतरिया भैरु काम्या की ढाणी में शुक्रवार दोपहर फॉल्ट से ट्रांसफॉर्मर में आग लग गई। धमाके के साथ थ्री फेस ट्रांसफॉर्मर ट्रांसफॉर्मर में आग लग गई और चिंगारी दूर दर की फैल गई। ट्रांसफॉर्मर में लगी आग को देखकर कुछ ही दूरी पर स्थित रहने वाले लोगों में अफरा तफरी मच गई। ढाणी के लोगों ने तत्काल ग्रिड पर सूचना देकर बिजली बंद करवाई। आग की सूचना पर विद्युत कर्मी भी मौके पर पहुंचे।

यह भी पढे :प्रसूता व नवजात की मौत, परिजनों ने अस्पताल में मचाया हंगामा

कारों में भिड़ंत, बड़ा हादसा टला
वहीं जयपुर-फलौदी मेगा हाईवे स्थित रामलाकाबास गांव के पास गुरुवार रात को तेज गति में दो कारों में भिड़न्त हो गई। पुलिस के अनुसार कारों की आमने सामने हुई भिड़न्त में दोनों कारे बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई, लेकिन गनीमत यह रही कि कार सवार दुर्घटना में बाल-बाल बच गए। सूचना पर मौके पर गई पुलिस दुर्घटनाग्रस्त कारों को क्रेन की मदद से सड़क से हटा थाने लाकर खड़ा किया।

Published on: