बगरू

खाटू श्यामजी से अपहृत किशोरियां नांगल गोविन्द में मिली

पूछताछ करने पर दोनों को रिश्तेदार बताया, पहना रखा था बुर्का

2 min read
Apr 20, 2018
Katsu Shyamji kidnapped girls found in Nangal Govind

गोविन्दगढ़ (जयपुर). खाटू श्यामजी से अपहृत किशोरियां गोविन्दगढ के नांगल गोविन्द गांव में मिल गई। क्षेत्र के नांगल गोविन्द गांव में दो नाबालिग लड़कियों का अपहरण कर लाने की सूचना पर गुरुवार शाम को गांव में आक्रोश फैल गया।

मामले की जानकारी मिलने पर गोविन्दगढ़ थाना पुलिस मौके पर पहुंची और नांगल गोविन्द निवासी गनी मोहम्मद के घर दो नाबालिग लड़कियां मिली। जिनको उन्होंने बुर्का पहना रखा था। पुलिस के पूछताछ करने पर दोनों को रिश्तेदार बताया तथा पुलिस को भी अन्दर जाने से मना कर दिया, लेकिन ग्रामीणों की भीड़ तथा पुलिस की सख्ती के आगे उनकी एक नहीं चली। पुलिस ने घर में घुसकर लड़कियों से पूछताछ की तो राज खुल गया। उन्होंने स्वयं को सीकर के खाटू श्याम थाना क्षेत्र में खेती करना बताया। वहीं थाना पुलिस ने इस संबंध में खाटू श्याम थाना पुलिस से सम्पर्क किया तो थाने में दो नाबालिग लड़कियों के अपहरण का मामला दर्ज होने की बात सामने आई। इस पर खाटू श्याम थाना पुलिस भी नांगल गोविन्द पहुंची तथा दोनों लड़कियों और आरोपित को खाटूश्याम थाने में ले आई। खाटू श्याम थाने के एसआई रामवतार ने बताया कि इस संबंध मेें लड़कियों के पिता ने अपहरण का मामला दर्ज करवाया था।

यह भी पढे :इनका क्या कसूर:तहसीलदार के सरकारी आवास में दो दिन कैद रहे बंदर

गांव में फैला आक्रोश
इससे पहले अपहरण की गई लड़कियों को गांव में रखने की सूचना पर ग्रामीणों में आक्रोश फैल गया। जानकारी मिलते ही सैकड़ों ग्रामीण आरोपित के घर एकत्रित हो गए। उन्होंने आरोपित से इस बारे में कई बार पूछा, लेकिन उसे कुछ बताने से मना कर दिया। इस पर ग्रामीणों को मजबूरन पुलिस को बुलाना पड़ा। ग्रामीणों के आक्रोश और पुलिस को देखकर आरोपित को झुकना पड़ा और मामला खुल गया।

Published on:
20 Apr 2018 06:42 pm