बगरू

पेड़ से टकराई कार, प्रोपर्टी डीलर की मौत

नींद की झपकी आने से हुआ हादसा
2 min read
• •
Updated: 22 May 2018, 8:51 PM IST
road accident in chomu
पेड़ से टकराई कार, प्रोपर्टी डीलर की मौत

चौमूं/रामपुरा-डाबड़ी (जयपुर). चौमूं से बिहारीपुरा जाने वाली रोड पर रविवार रात झपकी आने से कार अनियंत्रित होकर पेड़ से टकरा गई। हादसे में कार चालक प्रोपर्टी डीलर की मौत को गई। जानकारी के अनुसार मृतक सुरेश बागड़ा (41) पुत्र राधेश्याम बागड़ा बिहारीपुरा गांव स्थित बागड़ों की ढाणी में रहता था और प्रोपर्टी डीलर का काम करता था। रविवार रात करीब 1.25 बजे वह कार लेकर चौमूं से बिहारीपुरा आ रहा था। इसी दौरान नींद की झपकी आने के कारण वह संतुलन खो बैठा और कार अनियंत्रित होकर बबूल से पेड़ से टकरा गई। सिर व सीने में गंभीर चोट आने से सुरेश की मौके पर ही मौत हो गई। स्थानीय लोगों ने की सूचना पर पुलिस व मृतक के परिजनों मौके पर पहुंचे। पुलिस ने शव को चौमूं सीएससी के मुर्दाघर में रखवा दिया। जहां सोमवार सुबह चिकित्सकों ने पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया।

यह भी पढे: चोरी के आरोपियों को पकडऩे पहुंची पुलिस टीम पर हमला, श्वानों को पीछे दौडाया फिर किया पथराव

ढाणी में मचा कोहराम, नहीं जले चूल्हे
सोमवार सुबह जैसी ही सुरेश बागड़ा का शव बिहारीपुरा के जाहौता रोड स्थित निवास पर पहुंचा तो ढाणी में कोहराम मच गया। इस दौरान मृतक के पुत्र वैभव व दो पुत्रियों के साथ पत्नी, माता-पिता व दादा-दादी बार-बार बेहोश होकर गिर रहे थे। ढाणी के लोग परिजनों को ढांढस बंधाते रहे। सोमवार को ढाणी में किसी के घर चूल्हा तक नहीं जला।

यह भी पढे:ब्रेक फेल होने के कारण ट्रक से टकराई बस, दो घायल

भाई की पहले हो चुकी मौत
ग्रामीणों ने बताया कि सुरेश बागड़ा, संतोष व नवल तीन भाई थे। संतोष की दस साल पहले सड़क हादसे में मौत हो चुकी और रविवार रात को सुरेश की भी मौत हो गई। ऐसे में अब नवल पर परिवार की सारी जिम्मेदारी आ गई। ग्रामीणों ने बताया कि नवल के कोई संतान नहीं है।

Published on: