बगरू

जैतपुरा के पास भिड़े तीन वाहन, दो घायल, राजमार्ग पर लगा जाम

- घायलों को निजी अस्पताल में भर्ती कराया
less than 1 minute read
May 27, 2018
Road accident on Highway-52 near jaitpura
जैतपुरा (जयपुर). राष्ट्रीय राजमार्ग-52 पर जैतपुरा के समीप स्थित मंगलम सिटी के समीप शनिवार को एक के बाद एक तीन वाहन भिड़ गए। हादसे में कार सवार लोग घायल हो गए। दो घायलों को निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया है। जानकारी के अनुसार नीमकाथाना निवासी योगेश पुत्र नरेन्द्र गुप्ता (24) जयपुर से अपने घर लौट रहा था। इसी दौरान हाइवे पर उसकी कार को ट्रक ने टक्कर मार दी। टक्कर लगने के बाद कार विपरीत दिशा में घूम गई और दूसरी कार को भी चपेट में ले लिया। हादसे में दूसरी कार में सवार में तीन जने घायल हो गए।
Published on:
27 May 2018 07:43 pm