
मानपुरा-माचैडी (जयपुर). क्षेत्र के गांव रूण्डल में सोमवार देर रात चोरों ने एक ज्वेलरी की दुकान का दरवाजा तोड़कर चोरी का प्रयास किया लेकिन जाग होने पर चोर भाग छूटे। सूचना पर मानपुरा माचैडी चौकी पुलिस ने मौके पर पहुंचकर मुआयना किया। जानकारी के अनुसार रूण्डल में दुकानदार सुरेश सोनी की दुकान अज्ञात चोरों ने चोरी करने की नीयत से दुकान का दरवाजा तोडऩे का प्रयास किया लेकिन आवाज सुनकर लोग जाग गए और चोर दरवाजा तोडऩे के लिए साथ लाए औजार भी मौके पर छोड़कर फरार हो गए। सूचना पर मानपुरा माचैडी पुलिस चौकी प्रभारी महावीर सिंह पहुंचे और मौका मुआयना किया।
यह भी पढे : बगरू के जयपुर सैन्ट्रल को-ऑपरेटिव बैंक में चोरी का प्रयास, दीवार तोड़कर बैंक में घुसे चोर, नहीं टूटी लोहे की तिजोरी और बच गए 46 लाख
मंदिर से अष्टधातु की प्रतिमा चोरी
दूदू. मौजमाबाद के छोटा जैन मंदिर से चोर सोमवार को दिन दहाड़े अष्टधातु की भगवान शांतिनाथ की प्रतिमा को चोरी कर ले गए। सूचना पर थाना प्रभारी हरिसिंह धायल भी मौके पर पहुंचे तथा घटना स्थल का जायजा लिया। इस संबंध में जैन समाज के अध्यक्ष मौजमाबाद निवासी अशोक कुमार बोहरा व मंत्री अशोक कुमार जैन ने मामला दर्ज कराया है। जानकारी के अनुसार चोर सुबह लगभग 9 से 10 बजे के मध्य मंदिर में स्थित मुख्य वेदी के पीछे की ओर निर्मित वेदी में विराजमान करीब 700 वर्ष प्राचीन अष्टधातु की भगवान शांतिनाथ की प्रतिमा को चुराकर ले गए। जब मंदिर में शाम को आरती करने गए तो प्रतिमा चोरी होने की जानकारी मिली।
यह भी पढे : अंडरपास में भरा बरसाती पानी का उछला, रैलिंग से टकराकर पलटी वैन
दुर्घटना में दो घायल
इधर, कालवाड़ थाना क्षेत्र के जयपुर-फलौदी मेगा हाईवे स्थित रामलाकाबास गांव के पास सड़क दुर्घटना में कार सवार दो जने घायल हो गए। स्थानीय निवासी हीरालाल नटवाडिय़ा ने बताया कि जोबनेर से कालवाड़ की तरफ आ रही कार को सामने से आ रही ने टक्कर मार दी जिससे मौहरुराम नटवाडिय़ा व गुल्लाराम घायल हो गए। घायलों को उपचार के लिए अस्पताल ले जाया गया।