बगरू

घर में ऐसा क्या हुआ की विवाहिता ने उठाया यह कदम

गोविन्दगढ़ थाना क्षेत्र के ग्राम निवाणा की घटना
2 min read
Jun 19, 2018
Suicide news in govindgarh
घर में ऐसा क्या हुआ की विवाहिता ने उठाया यह कदम

गोविन्दगढ़/खेजरोली (जयपुर). थाना क्षेत्र के निवाणा ग्राम में मंगलवार दोपहर एक विवाहिता ने कमरे में लगे टिनशेड के पाइप पर रस्सी का फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली। घटना का पता चलते ही परिजनों ने उसे उतारा लेकिन तब तक उसकी मौत हो गई। जानकारी के अनुसार निवाणा निवासी नीलम उर्फ लीली मीणा (30) पत्नी नेमीचन्द मीणा ने मंगलवार दोपहर करीब तीन बजे कमरे की छत में लगे टिनशेड के पाइप पर रस्सी का फंदा लगाकर खुदकुशी कर ली। पता चलते ही परिजनों ने गोविन्दगढ़ थाना पुलिस को सूचना दी। मौके पर पहुंचे थानाधिकारी मनीष शर्मा ने परिजनों से घटना की जानकारी ली। इसके बाद पहुंची एफएसएल टीम ने घटनास्थल से साक्ष्य जुटाए।

READ MORE:छोटी से लापरवाही बनी बच्ची की मौत का कारण

पीहर से चार दिन पहले ही आई थी
मृतका नीलम का पीहर भोजपुरा-खंडेला (सीकर) मेें था। मृतका के भाई मनोज ने बताया कि ससुराल में पारिवारिक क्लेश से तंग आकर नीलम कुछ दिन पहले ही पीहर भोजपुरा चली गई थी। जिस पर पीहर पक्ष के लोग समझाइश कर चार दिन पहले ही उसे ससुराल छोड़ गए थे। मृतका की शादी 2008 मेें हुई थी। उसके दो बच्चे हैं।

घर के बाहर लगा जमावाडा
घटना के बाद विवाहिता के घर के बाहर लोगों का जमावाडा लग गया। इस दौरान सैकडों लोग घर के बाहर जमा हो गए। सभी के मन में एक ही सवाल था कि ऐसा क्या हुआ की विवाहिता आत्महत्या करने का कदम उठाना पडा।

READ MORE:ट्रक ने स्कूटी को मारी टक्कर, जीजा-साले की मौत

इनका कहना है
एफएसएल टीम ने जांच की है। शव का बुधवार को मेडिकल बोर्ड से पोस्टमार्टम करवाया जाएगा। प्रथम दृष्टया मामला आत्महत्या का प्रतीत होता है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत के कारणों का पता चल पाएगा।
-ज्ञानचन्द यादव, एडिशनल एसपी

Published on:
19 Jun 2018 11:08 pm