
चौमूं (जयपुर). थाना मोड़ स्थित ओबीसी से गुरुवार दोपहर को रुपए निकालकर ला रहे एक व्यक्ति के बैग में चीरा लगाकर नकदी पार करती मध्य प्रदेश की सासी गैंग दो महिलाओं को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। महिलाएं मौका पाकर नकदी पार कर ही रहीं थीं कि लोगों ने उन्हें पकड़ कर पुलिस के हवाले कर दिया। पुलिस दोनों को पकड़कर थाने ले आई और पूछताछ की।
थाना प्रभारी जितेन्द्र सिंह सोलंकी ने बताया कि दोपहर लगभग एक बजे रेनवाल निवासी शीशराम जाट (30) जयपुर रोड थाना मोड़ स्थित ओरियंटल बैंक ऑफ कॉमर्स की शाखा से चार लाख बीस हजार रुपए निकाल कर लाया। जैसे ही वह बैंक से बाहर निकला, वहां पहले नजर रखे दो महिलाएं मौका पाकर रुपए से भरा बैग के चीरा लगाकर रुपए पार करने लगी। इसी प्रयास के दौरान आसपास के लोगों ने उन्हें पकड़ लिया। लोगों ने तुरंत पुलिस को सूचना दी। पुलिस दोनों को पकड़कर थाने आई। आरोपित महिलाएं काशू (30) पत्नी शानू सिंह और रीना (25) पत्नी प्रकाश हैं। दोनों महिलाएं कडिय़ां थाना वोङा राजगढ़ (मध्यप्रदेश) की रहने वाली हैं।
यह भी पढे :ऐसा क्या हुआ कि युवक को उठाना पडा यह कदम
ऐसे देती वारदात को अंजाम
सोलंकी ने बताया कि दोनों महिलाएं बैग में चीरा लगाकर रुपए पार करने वाली सासी गैंग से जुड़ी हुई हैं। ये अक्सर बैंकों में रुपए निकालने वाले व्यक्तियों पर नजर रखती हैं। मौका मिलने पर व्यक्ति को निशाना बनाती हैं। यही गैंग मैला लगाकर बैग लेकर भागले की घटनाओं में भी शामिल होता है। चौमूं में पिछले काफी समय से ये गैंग सक्रिय है। फिलहाल पुलिस आरोपी महिलाओं से पूछताछ कर रही है।
यह भी पढे :पैरोल से हुआ फरार, नाम बदल रहने लगा, पुलिस ने किया गिरफ्तार
पहले भी हो चुकी है घटना
गौरतलब है कि पिछले कुछ महीनों में थाना क्षेत्र में इस प्रकार की घटनाओं में बढ़ोतरी हुई है। इनमें चौमूं रोड स्थित शीशमहल मैरिज गार्डन से हुई चोरी, थाना मोड़ के सामने से मैला लगाकर रुपयों से भरा बैग ले भागने और थाना मोड स्थित एक डेयरी बूथ से एक लाख चालीस हजार रुपए बैंक जमा कराने जा रहे व्यक्ति का बैग लेकर दो युवक फरार होने की घटनाएं प्रमुख हैं।