
रेनवाल मांजी (जयपुर). ग्राम पंचायत रेनवाल मांजी में जलदाय विभाग द्वारा माड्यों की ढाल की ढाणी, धाणकों की ढाणी व गोधारों की ढाणी में बनाई गई पानी की टंकियाों में पिछले आठ महिनों से पानी नहीं भरने से आखिर ग्रामीणों का गुस्सा फूट पड़ा और पानी की रीति टंकी के सामने खड़े होकर जलदाय विभाग के खिलाफ विरोध-प्रदर्शन किया गया। मौके पर पहुंचे सुजाराम मांड्या ने ग्रामीणों को समझाकर शांत किया। राजधानी से मात्र 30 किलोमीटर दूर स्थित ग्राम पंचायत रेनवाल मांजी में जलदाय विभाग के अधिकारियों की अनदेखी से सरकारी धन पानी में बहाया जा रहा है।
यह भी पढे :कहीं सरकारी नल से खेती, तो कहीं गला तर करने को तरसे
आठ माह से टंकियां रीती
ग्रामीणों ने बताया कि जलदाय विभाग के द्वारा दो वर्ष पूर्व 24 लाख रुपयों की लागत से धाणकों की ढाणी, गोदारों की ढाणी व मांड्यों की ढाल की ढाणी में पानी की टंकी बनवाने के साथ ही नैणों की ढाणी के पास पानी के बांध पर पानी का कुआं खुदवाया गया था। लेकिन जलदाल विभाग व ठेकेदार की मिलीभगत से पानी के कुएं से लेकर तीनों पानी की टंकियों तक डाली गई पानी की लाइन हलकी व कमजोर डालने की वजह से पानी की पाइप लाइन में कुएं को चालू करते ही पानी की पाइप लाइन में अनेक जगह से लीकेज होकर क्षतिग्रस्त होने की वजह से पिछले आठ महिनों से पानी की टंकिया रीती पड़ी है।
यह भी पढे :नहीं होती जलापूर्ति, सफाई के नाम पर खानापूर्ति
टैंकरों से हो रही जलापूर्ति
ग्रामीणों ने बताया कि बंधे में भरा पानी सूख जाने की वजह से ग्रामीणों को अपने पालतु पशुओं को भी पानी पिलाने के लिए इधर-उधर भटकने की समस्या बनी हुई हैं। ग्रामीणों को निजी पानी के टैंकरों से महंगे दामों पर पानी खरीदकर अपनी प्यास बुझानी पड़ रही हैं। ग्रामीणों को दो किलोमीटर दूर टीलावाला गांव के पास बीसलपुर का बना पानी के टांके से पानी भरकर लाने की समस्या पिछले आठ महिनों से बनी हुई हैं।
यह भी पढे :खाटू श्यामजी से अपहृत किशोरियां नांगल गोविन्द में मिली
एक-दूसरे पर डाल रहे जिम्मेदारी
ग्रामीणों ने बताया कि पानी की टंकियों को चालू करने के लिए जलदाय विभाग के अधिकारियों को अनेक बार अवगत करवाने के बाद भी ध्यान नहीं देने की वजह से लोगों की पानी की समस्या पिछले आठ महिनों से जस की तस बनी हुई है। जलदाय विभाग के अधिकारी इस योजना को पंचायत के अधीन बता रहे हैं तो पंचायत प्रशासन जलदाय विभाग के अधिकारियों व ठेकेदार के द्वारा पानी की पाइप लाइन हल्की डालने की लापरवाही को लेकर अपना पल़्ला झाड़ रहा है।