बगरू

कार्रवाई का विरोध, केरोसिन उड़ेल महिला ने किया आत्मदाह का प्रयास

पुलिस ने हिरासत में लेकर देर शाम छोड़ा
2 min read
• •
Updated: 15 May 2018, 6:01 PM IST
Woman did self-effort in kalwar

कालवाड़ (जयपुर). मांचवा गांव में सबरामपुरा-पिंडोलाई मार्ग पर सड़क किनारे जेडीए की ओर से हटाए गए अतिक्रमणों का मलबा हटाने आए जेडीए दस्ते के विरोध में एक महिला ने कोर्ट के स्टे का मौखिक हवाला देते हुए केरोसीन उड़ेल आत्मदाह का प्रयास किया, लेकिन आसपास के ग्रामीणों ने महिला को ऐसा करने से रोक दिया।
जानकारी अनुसार मांचवा गांव में गत माह नाहरमल बलाई के मकान के सड़क सीमा मेें आने पर जेडीए ने निर्माण को ध्वस्त किया था, उस समय भी जेडीए की कार्रवाई का विरोध हुआ था। सोमवार को जेडीए दस्ते की उपस्थिति में ध्वस्त किए गए मकान के मलबे को हटाने की कार्रवाई ज्योंही शुरु की गई तो प्रेमदेवी पत्नी सीताराम बलाई ने स्टे का हवाला देकर अपने कपड़ों पर केरोसीन उड़ेल लिया और आत्मदाह का प्रयास करने ही वाली थी कि आसपास के लोगों ने उसे ऐसा करने से रोक लिया। महिला के इस कदम से यहां आए जेडीए अधिकारियों व दस्ते में हड़कंप मच गया। सूचना पर कालवाड़ थानाधिकारी राजीव यदुवंशी मय जाप्ते मांचवा पहुंचे और मलबा हटाने का विरोध कर रहे लोगों को समझाइस का प्रयास किया। महिला के आत्मदाह की कोशिश व उत्पात को देखते हुए पुलिस ने प्रेम देवी, रमेश व एक अन्य को हिरासत में लेकर कार में बैठा थाने ले आए। इसके बाद जेडीए ने मलबा हटाने की कार्रवाई की।

यह भी पढे:एक स्कूल ऐसा भी! जहां 20 माह में 6 चोरियां

समझाइस कर छोड़ा
पुलिस ने सोमवार देर शाम महिला व सभी को समझाइस कर छोड़ दिया। ध्वस्त निर्माण कार्य के मलबे को हटाने की कार्रवाई के दौरान विरोध के दौरान बड़ी संख्या में लोग एकत्र हो गए। पुलिस बल ने भीड़ को मौके से हटा दिया। मांचवा गांव में सड़क सीमा में घुमाव के पास रास्ते को चौड़ा करने के लिए निर्माण को तोड़ा था।

यह भी पढे :प्रसूता व नवजात की मौत, परिजनों ने अस्पताल में मचाया हंगामा

झलका महिलाओं का दर्द
आत्मदाह का प्रयास करने वाली महिला प्रेम देवी ने बताया कि उसका परिवार गरीब है और रहने के लिए पर्याप्त जगह नहीं है जो है उसको तोड़ा जा रहा है जब कि इस पर स्टे है। स्टे होने की बात को यहां आए अधिकारी नकराते रहे क्योंकि परिवार ने उनको कोई कागजात नहीं बताए। वहीं कार्रवाई के दौरान वृद्धा गुल्ली देवी बेहोश हो गई। पुलिस की सूचना पर करधनी 108 एम्बुलेंस मौके पर पहुंची और महिला के स्वास्थ्य का परीक्षण किया।

Published on: