Bahraich Road Accident: घर से अस्पताल में भर्ती बहन को देखने जा रहे युवक की बाइक पुलिया से टकरा गई। टक्कर इतनी तेज थी कि एक युवक की घटनास्थल पर मौत हो गई। जबकि दूसरा गंभीर रूप से घायल हो गया है। जिससे इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
Bahraich Road Accident: बहराइच जिले के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र शिवपुरी में भर्ती बहन को देखने के लिए दीपावली की रात भाई अपने एक अन्य साथी के साथ बाइक से जा रहा था। अचानक अनियंत्रित होकर उसकी बाइक पुलिया से टकरा गई। जिससे एक युवक की दुर्घटना स्थल पर ही मौत हो गई। जबकि गंभीर रूप से घायल दूसरे युवक को शिवपुरी के अस्पताल में भर्ती कराया गया। जहां पर हालत गंभीर होने पर उसे इलाज के लिए मेडिकल कॉलेज रेफर किया गया है।
Bahraich Road Accident: बहराइच जिले के खैरी घाट थाना के गांव दुइजीपुरवा के रहने वाले जवाहर 20 वर्ष के बहन की तबीयत खराब थी। उसका इलाज सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र शिवपुरी में चल रहा था। दीपावली की रात वह अपने बहन को देखने जा रहा था। उसके साथ गांव के रहने वाले एक अन्य युवक अर्जुन भी बाइक के पीछे बैठा था। दोनों शिवपुर बाजार से पहले बनी पुलिया के पास पहुंचे थे। अचानक बाइक अनियंत्रित होकर पुलिया से टकरा गई। इस भीषण सड़क हादसे में जवाहर की घटनास्थल पर ही मौत हो गई। तेज आवाज की टक्कर सुनकर आसपास के लोग मौके पर पहुंच गए। पुलिस को सूचना दी। घटनास्थल पर पहुंची पुलिस ने तत्काल गंभीर रूप से घायल अर्जुन को अस्पताल ले गई। जहां पर हालत गंभीर होने पर उसे बहराइच मेडिकल कॉलेज के लिए रेफर कर दिया गया है।
थानाध्यक्ष संजय कुमार सिंह ने बताया कि सूचना मिलते ही तत्काल मौके पर पुलिस को भेजा गया था। एक युवक की घटनास्थल पर ही मौत हो चुकी थी। जबकि दूसरे गंभीर रूप से घायल युवक को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया गया। जहां पर प्राथमिक इलाज के बाद बहराइच मेडिकल कॉलेज के लिए रेफर कर दिया गया है। शव को कब्जे में लेकर पंचनामा के बाद पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। अन्य विधिक कार्रवाई की जा रही है।