16 अगस्त 2026,

रविवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

Bahraich News: जिसके लिए सऊदी में पति-बेटे को छोड़ा, भारत आकर वही निकला शादीशुदा, 6 माह की बेटी संग उठाया ऐसा कदम

Bahraich Viral News: बहराइच के जरवलरोड रेलवे स्टेशन पर 40 वर्षीय महिला अपनी 6 माह की बेटी के साथ आत्मघाती कदम उठाने पहुंची। प्लेटफार्म पर मौजूद महिलाओं ने समय रहते दोनों को बचा लिया। महिला ने प्रेमी से जुड़े विवाद की पूरी कहानी पुलिस को बताई।
2 min read
Google source verification
Bahraich News Jarwal Road Railway Station Shabana Love Story

6 माह की बेटी संग उठाया कदम

Bahraich Shabana Love Story:बहराइच के जरवलरोड रेलवे स्टेशन पर शनिवार रात एक महिला अपनी छह महीने की मासूम बेटी के साथ ऐसा कदम उठाने पहुंच गई, जिसने हर किसी को झकझोर दिया। करीब 40 वर्षीय महिला शबाना ने जिंदगी में आए रिश्तों के उलझाव और विवाद से परेशान होकर ट्रेन के सामने जाने का मन बना लिया था। हालांकि, प्लेटफार्म पर मौजूद कुछ महिलाओं की सतर्कता ने समय रहते दोनों की जान बचा ली।

महिला को बच्ची के साथ रेलवे ट्रैक की ओर बढ़ते देख महिलाओं ने दौड़कर उसे रोक लिया। बाद में पुलिस मौके पर पहुंची और महिला व उसकी बच्ची को सुरक्षित थाने ले गई। वहां शबाना ने अपनी जिंदगी से जुड़ी ऐसी बातें बताईं, जिन्हें सुनकर लोग हैरान रह गए।

सऊदी अरब में हुई थी नदीम से मुलाकात

पुलिस के मुताबिक, शबाना मूल रूप से हैदराबाद की रहने वाली बताई जा रही है। उसकी शादी सऊदी अरब में हुई थी और उसका 18 वर्षीय बेटा सैफ भी उसके साथ रहता था। बताया गया कि सऊदी अरब में नौकरी करने के दौरान उसकी मुलाकात बहराइच के जरवलरोड थाना क्षेत्र के खिदरापुर गांव निवासी नदीम से हुई। शुरुआत में दोनों के बीच जान-पहचान हुई और बाद में यह रिश्ता नजदीकियों में बदल गया। शबाना के मुताबिक, करीब 10 महीने पहले उसने सऊदी अरब में अपना घर-परिवार पीछे छोड़ा और नदीम के साथ भारत आ गई।

भारत आने के बाद सामने आई शादी की बात

भारत आने के बाद शबाना को कथित तौर पर पता चला कि नदीम पहले से ही उज्मा नाम की महिला से शादीशुदा है। इसके बाद दोनों के बीच तनाव बढ़ने लगा। जिस रिश्ते को लेकर शबाना ने विदेश में अपना परिवार और जीवन पीछे छोड़ा था, वही रिश्ता उसके लिए परेशानी का कारण बन गया। शनिवार शाम करीब सात बजे दोनों के बीच किसी बात को लेकर विवाद हुआ। इसके बाद शबाना अपनी छह महीने की बेटी को लेकर जरवलरोड रेलवे स्टेशन पहुंच गई।

प्लेटफार्म पर महिलाओं ने बचाई जान

स्टेशन पर मौजूद कुछ महिलाओं की नजर शबाना और उसकी बच्ची पर पड़ी। महिला की गतिविधियां संदिग्ध लगने पर वे उसके पीछे गईं और समय रहते उसे रोक लिया। महिलाओं की कोशिश से एक बड़ा हादसा टल गया। सूचना मिलने के बाद जरवलरोड पुलिस भी स्टेशन पहुंची। पुलिसकर्मी महिला और बच्ची को अपने साथ थाने ले गए, जहां दोनों को सुरक्षित रखा गया।

पुलिस ने दर्ज किए महिला के बयान

जरवलरोड थाना प्रभारी निरीक्षक संतोष कुमार सिंह के मुताबिक, महिला और उसकी छह महीने की बच्ची पूरी तरह सुरक्षित हैं। महिला के बयान दर्ज किए गए हैं और उसके द्वारा बताई गई पूरी घटना की जानकारी जुटाई जा रही है। पुलिस अब महिला के कथित प्रेमी नदीम से भी पूछताछ करने की तैयारी में है, ताकि पूरे मामले के दूसरे पक्ष को भी समझा जा सके। पुलिस का कहना है कि महिला के बयानों और जांच में सामने आने वाले तथ्यों के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी। फिलहाल इस घटना का सबसे बड़ा पहलू यह है कि स्टेशन पर मौजूद महिलाओं की कुछ मिनटों की सतर्कता ने एक मां और उसकी मासूम बच्ची को बचा लिया। रिश्तों के तनाव के बीच उठाया गया शबाना का कदम समय रहते रोक लिया गया और दोनों को सुरक्षित पुलिस की निगरानी में रखा गया है।