15 अगस्त 2026,

शनिवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

Bahraich News: पिता के आंखों की रोशनी चली गई, इकलौता सहारा भी छिना! मजदूरी से इनकार पर बेटे की पीट-पीटकर हत्या, 5 पर FIR

Bahraich News: बहराइच के कोतवाली देहात क्षेत्र में मजदूरी पर जाने से इनकार करने पर 45 वर्षीय श्रमिक सज्जाद उर्फ लक्खा की पीट-पीटकर हत्या का आरोप है। चिलवरिया बाजार की सागौन की बाग में हुई वारदात के मामले में मृतक के पिता की तहरीर पर पांच लोगों के खिलाफ FIR दर्ज हुई है। पुलिस आरोपियों की तलाश कर रही है।
2 min read
Google source verification
Police

सांकेतिक फोटो पुलिस X अकाउंट

Bahraich News: बहराइच के कोतवाली देहात क्षेत्र में मजदूरी पर जाने से इनकार करने को लेकर एक श्रमिक की पीट-पीटकर हत्या करने का मामला सामने आया है। चिलवरिया बाजार के सागौन की बाग में 45 वर्षीय सज्जाद उर्फ लक्खा की लाठी-डंडों से पिटाई का आरोप है। घायल हालत में आरोपी उसे अस्पताल लेकर पहुंचे। जहां डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया। मृतक के पिता की तहरीर पर पुलिस ने पांच लोगों के खिलाफ हत्या की FIR दर्ज की है।

बहराइच में मजदूरी पर जाने से मना करने पर एक श्रमिक की हत्या का सनसनीखेज मामला सामने आया है। घटना कोतवाली देहात क्षेत्र के चिलवरिया बाजार स्थित सागौन की बाग की बताई जा रही है। मृतक की पहचान सज्जाद उर्फ लक्खा के रूप में हुई है। आरोप है कि कुछ लोग उसे जबरन मजदूरी के लिए अपने साथ ले गए और वहां लाठी-डंडों से उसकी पिटाई कर दी। मृतक के पिता आजाद ने पुलिस को दी तहरीर में बताया कि उनका बेटा सज्जाद कारीगर था। आरोप है कि कुछ लोग उसे अक्सर मजदूरी के लिए जबरन बुलाकर ले जाते थे। इसके बदले उसे कम पैसे मिलते थे। इसी वजह से सज्जाद उनके साथ काम पर जाने से मना कर रहा था।

सागौन के बाग में लाठी डंडों से पीट कर हत्या का आरोप

आजाद के मुताबिक, इसी बात को लेकर आरोपी सज्जाद को बाइक पर बैठाकर ले गए। इसके बाद चिलवरिया बाजार की सागौन की बाग में उसके साथ लाठी-डंडों से मारपीट की गई। गंभीर रूप से घायल होने के बाद आरोपी ही उसे अस्पताल लेकर पहुंचे। वहां डॉक्टरों ने जांच के बाद सज्जाद को मृत घोषित कर दिया। घटना की जानकारी मिलने के बाद पुलिस मौके पर पहुंची। शव को कब्जे में लेकर पंचनामा के बाद पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।

पुलिस ने पांच लोगों के खिलाफ केस दर्ज कर जांच में जुटी

मृतक के पिता की तहरीर के आधार पर कोतवाली देहात पुलिस ने पांच आरोपियों के खिलाफ हत्या समेत संबंधित धाराओं में FIR दर्ज की है। पुलिस का कहना है कि आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए लगातार दबिश दी जा रही है। मामले में आगे की कानूनी कार्रवाई जारी है।

पूर्व मंत्री ने दिलाया न्याय का भरोसा

पूर्व कैबिनेट मंत्री यासिर शाह ने पीड़ित परिवार से मुलाकात की और उन्हें न्याय का भरोसा दिलाया। मृतक के पिता आजाद दोनों आंखों से देख नहीं सकते हैं। परिवार ने आरोपियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई और न्याय की मांग की है। पुलिस का कहना है कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट और जांच में सामने आए तथ्यों के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।