10 अगस्त 2026,

सोमवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

Bahraich News: मंदिर परिसर में चाट की दुकान में अचानक लगी आग, गैस पाइप फटने से महिला समेत 3 लोग झुलसे

Bahraich News: बहराइच के खैरीघाट स्थित बाबा बुद्धेश्वर नाथ महादेव मंदिर परिसर में रविवार देर रात चाट की दुकान में गैस पाइप फटने से आग लग गई। हादसे में महिला समेत तीन लोग झुलस गए। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर आग बुझाने में मदद की और सभी घायलों को सीएचसी नानपारा पहुंचाया। जहां उनका इलाज जारी है।
2 min read
Google source verification
सांकेतिक तस्वीर फोटो जेनरेट Ai

सांकेतिक तस्वीर फोटो जेनरेट Ai

Bahraich News: बहराइच में रविवार देर रात मंदिर परिसर में अचानक आग लगने से हड़कंप मच गया। खैरीघाट क्षेत्र के बाबा बुद्धेश्वर नाथ महादेव मंदिर में चाट की दुकान पर गैस पाइप फटने के बाद आग भड़क उठी। हादसे में एक महिला समेत तीन लोग इसकी चपेट में आकर झुलस गए। आग लगते ही मंदिर परिसर में मौजूद लोगों के बीच अफरा-तफरी मच गई। सूचना पर पुलिस टीम मौके पर पहुंची।

बहराइच के खैरीघाट थाना क्षेत्र के बाबा बुद्धेश्वर नाथ महादेव मंदिर परिसर में अचानक आग लगने से हड़कंप मच गया। मंदिर परिसर में लगी चाट की दुकान पर खाना बनाने के दौरान गैस पाइप में खराबी आ गई। इसके बाद पाइप फट गया। आग तेजी से फैल गई। अचानक आग की लपटें उठने से आसपास मौजूद लोगों में भगदड़ जैसी स्थिति बन गई। हादसे में एक महिला समेत तीन लोग झुलस गए। घायलों की पहचान मोनू कुमार गुप्ता (20), प्रेमा देवी (55) और आशीष गुप्ता (20) के रूप में हुई है। मोनू और प्रेमा देवी बढ़ईया कला, थाना कोतवाली नानपारा के रहने वाले बताए गए हैं। तीनों को हादसे के बाद तत्काल इलाज के लिए अस्पताल ले जाया गया।

पुलिस ने लिया त्वरित एक्शन, घायलों को पहुंचाया अस्पताल

घटना की जानकारी मिलते ही खैरीघाट थाना प्रभारी निरीक्षक प्रदीप कुमार सिंह पुलिस टीम के साथ मंदिर परिसर पहुंचे। पुलिसकर्मियों ने मौके की स्थिति संभालते हुए आग बुझाने में मदद की। इसके बाद झुलसे लोगों को पुलिस वाहन से सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र नानपारा भेजा गया। अस्पताल में तीनों घायलों का उपचार चल रहा है। आग लगने के बाद कुछ समय के लिए मंदिर परिसर में अफरा-तफरी का माहौल रहा। आसपास मौजूद लोगों ने भी स्थिति संभालने में सहयोग किया। पुलिस की टीम ने मौके पर पहुंचकर आग पर काबू पाने के साथ घायलों को समय रहते अस्पताल पहुंचाया।

अचानक गैस पाइप फटने से लगी आग

स्थानीय लोगों ने खैरीघाट पुलिस की त्वरित कार्रवाई की सराहना की। लोगों का कहना है कि पुलिस के समय पर पहुंचने से घायलों को जल्द उपचार मिल सका। फिलहाल तीनों घायलों का इलाज जारी है। प्रारंभिक जानकारी के अनुसार आग गैस पाइप फटने के कारण लगी। पुलिस घटना से जुड़े अन्य पहलुओं की जानकारी जुटा रही है। हादसे के बाद मंदिर परिसर में सुरक्षा को लेकर भी लोगों के बीच चर्चा शुरू हो गई है।