10 अगस्त 2026,

सोमवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

India Nepal Border: भारत-नेपाल बॉर्डर पर टूटा सुरक्षा घेरा, गेट तोड़कर LPAI में घुसी संदिग्ध कार; फिर ऐसे हुई फरार

India Nepal Border: बहराइच भारत नेपाल बॉर्डर स्थित LPAI में तेज रफ्तार संदिग्ध कार मुख्य गेट तोड़कर अंदर घुस गई। सुरक्षा कर्मियों की सक्रियता से परिसर के दूसरे गेट बंद किए गए। लेकिन चालक दूसरा गेट तोड़कर फरार हो गया। पुलिस ने करीब तीन घंटे तलाश के बाद कार नानपारा-मटेरा मार्ग पर लावारिस हालत में बरामद की। मामले की जांच जारी है।
2 min read
Google source verification
bahraich

गेट तोड़कर अंदर घुसी कार फोटो सोर्स वायरल वीडियो

Bahraich News: भारत-नेपाल सीमा पर रविवार दोपहर सुरक्षा व्यवस्था को लेकर बड़ा मामला सामने आया। रुपईडीहा स्थित लैंडपोर्ट अथॉरिटी ऑफ इंडिया (LPAI) के मुख्य गेट को तेज रफ्तार कार ने तोड़ दिया और अंदर घुस गई। सुरक्षा कर्मियों ने तुरंत वायरलेस पर सूचना दी। इसके बाद अंदर के गेट बंद किए गए, लेकिन चालक कार को मोड़कर दूसरा गेट तोड़ते हुए बाहर निकल गया। घटना के बाद सुरक्षा एजेंसियों में हड़कंप मच गया।

भारत-नेपाल सीमा पर स्थित रुपईडीहा के लैंडपोर्ट अथॉरिटी ऑफ इंडिया (LPAI) परिसर में रविवार दोपहर अचानक एक संदिग्ध कार के घुसने से सुरक्षा व्यवस्था पर सवाल खड़े हो गए। तेज रफ्तार कार मुख्य गेट को तोड़कर प्रतिबंधित क्षेत्र में दाखिल हो गई। ड्यूटी पर तैनात सुरक्षा कर्मियों ने तत्काल वायरलेस से इसकी सूचना दी। कुछ ही देर में पूरे परिसर में अलर्ट जारी कर दिया गया। बताया जा रहा है कि घटना रविवार दोपहर करीब तीन बजे की है। कार चालक तेज रफ्तार में LPAI के मुख्य गेट को तोड़ते हुए अंदर पहुंचा। इसके बाद वह मुख्य भवन की तरफ बढ़ने लगा। वहां तैनात सुरक्षा कर्मियों और LPAI के मार्शलों ने तत्काल इसकी जानकारी वायरलेस सेट से दूसरे जवानों को दी।

संदिग्ध कर ने बॉर्डर के दो गेट तोड़े

सूचना मिलते ही करीब 100 मीटर दूर तैनात जवानों ने परिसर के दूसरे गेट बंद कर दिए। इसके बाद कार चालक आगे जाने के बजाय वाहन को वापस मोड़ने लगा। सुरक्षा कर्मी उसे रोकने की कोशिश कर रहे थे, लेकिन इससे पहले ही चालक ने एक और गेट को टक्कर मारकर तोड़ दिया और कार लेकर परिसर से बाहर निकल गया।

सुरक्षा एजेंसियों के अधिकारी मौके पर पहुंचे

संवेदनशील क्षेत्र में दो गेट तोड़कर कार के अंदर आने और फिर फरार होने की जानकारी मिलते ही अधिकारियों में हड़कंप मच गया। LPAI प्रबंधन ने तत्काल उच्चाधिकारियों को सूचना दी। इसके बाद पुलिस और सुरक्षा एजेंसियों के अधिकारी मौके पर पहुंचे। सीमा क्षेत्र के आसपास के थानों और पुलिस चौकियों को भी अलर्ट कर दिया गया।

नानपारा मटेरा मार्ग पर लावारिस हालत में मिली कार

पुलिस ने संदिग्ध कार की तलाश में हाईवे और प्रमुख रास्तों पर करीब तीन घंटे तक अभियान चलाया। बताया जा रहा है कि बाद में कार नानपारा-मटेरा मार्ग के बीच लावारिस हालत में मिली। पुलिस ने वाहन को अपने कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी है। हालांकि चालक के बारे में अभी पुलिस की ओर से कोई स्पष्ट जानकारी सामने नहीं आई है।

गेट तोड़कर अंदर उसने की घटना को लेकर सुरक्षा एजेंसियां अलर्ट

LPAI भारत और नेपाल के बीच व्यापारिक गतिविधियों के लिए महत्वपूर्ण केंद्र है। यहां से दोनों देशों के बीच मालवाहक वाहनों की आवाजाही होती है। ऐसे संवेदनशील स्थान पर कार के गेट तोड़कर अंदर घुसने की घटना को सुरक्षा एजेंसियां गंभीरता से ले रही हैं।

मैनेजर की तहरीर पर संतृप्त चालक के खिलाफ मुकदमा दर्ज

मामले में LPAI के मैनेजर की तहरीर पर अज्ञात कार चालक के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया है। अधिकारी अब आसपास के प्रतिष्ठानों और हाईवे पर लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाल रहे हैं। जांच का मुख्य फोकस यह पता लगाना है कि कार चालक LPAI परिसर में किस उद्देश्य से दाखिल हुआ। घटना के पीछे असल वजह क्या थी।