8 अगस्त 2026,

शनिवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

‘एक हजार गोली मारूंगा’: बीजेपी विधायक को मिली जान से मारने की धमकी, बेटे की शिकायत पर रिपोर्ट दर्ज

BJP MLA Prem Narayan panday: गोंडा की तरबगंज सीट से भाजपा विधायक प्रेम नारायण पांडेय को जान से मारने की धमकी का मामला सामने आया है। विधायक के बेटे विनोद कुमार पांडेय की शिकायत पर पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज की है।
2 min read
Google source verification
Gonda

भाजपा विधायक प्रेम नारायण पांडे फोटो सोर्स @premnarayanmla X Account

BJP MLA Prem Narayan panday: गोंडा की तरबगंज सीट से भाजपा विधायक प्रेम नारायण पांडेय को जान से मारने की धमकी मिलने का मामला सामने आया है। आरोप है कि विधायक को ‘एक हजार गोली मारने’ की धमकी दी गई। विधायक के बेटे विनोद कुमार पांडेय ने पुलिस को तहरीर देकर एक नामजद समेत 8-10 लोगों पर गंभीर आरोप लगाए हैं। पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है। धमकी से जुड़ा ऑडियो भी पुलिस को सौंपा गया है।

पुलिस ने तहरीर के आधार पर एक नामजद समेत 8-10 अज्ञात लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है। तहरीर में बेलसर नगर पंचायत के वार्ड नंबर छह के रहने वाले सुनील सिंह को नामजद किया गया है। आरोप है कि सुनील सिंह ने विधायक को जान से मारने की धमकी दी है। एक हजार गोली मारने की बात कही। विधायक के बेटे ने धमकी से जुड़ी बातचीत का ऑडियो भी पुलिस को दिया है। यह ऑडियो पेनड्राइव में पुलिस को सौंपा गया है।

विधायक की रेकी का आरोप

विनोद कुमार पांडेय ने पुलिस को दी गई तहरीर में आरोप लगाया है कि उनके पिता की रेकी की जा रही है। उन्होंने आशंका जताई है कि विधायक को नुकसान पहुंचाने की साजिश रची जा रही है। उनकी घेराबंदी करने का प्रयास किया जा रहा है। तहरीर में 8-10 अन्य लोगों के भी इस मामले में शामिल होने का आरोप लगाया गया है। विधायक के बेटे ने पुलिस से मामले में सख्त कार्रवाई की मांग की है। उन्होंने इसे परिवार की सुरक्षा से जुड़ा गंभीर मामला बताया है।

पुलिस ने शुरू की जांच

तरबगंज पुलिस के मुताबिक, विधायक के बेटे की तहरीर के आधार पर मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है। जांच के दौरान सामने आने वाले तथ्यों और साक्ष्यों के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी। विधायक से जुड़े लोगों ने भी मामले में आरोपियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई करने और विधायक की सुरक्षा बढ़ाने की मांग की है।

2017 और 2022 में जीते थे चुनाव

प्रेम नारायण पांडेय तरबगंज विधानसभा सीट से भाजपा के विधायक हैं। उन्होंने 2022 के विधानसभा चुनाव में समाजवादी पार्टी के प्रत्याशी रामभजन चौबे को करीब 38 हजार वोटों से हराया था। इससे पहले 2017 में भी वह इसी सीट से चुनाव जीत चुके हैं। तरबगंज विधानसभा सीट पहले डिक्सिर के नाम से जानी जाती थी। वर्ष 2012 में परिसीमन के बाद सीट का नाम तरबगंज हुआ और यह सामान्य विधानसभा सीट बन गई।