7 अगस्त 2026,

शुक्रवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

‘राम भक्तों पर गोली चलाने वाले न दें ज्ञान’: गोंडा में गरजे पर्यटन मंत्री, बोले- सनातन विरोधी रही है कांग्रेस

Gonda News: गोंडा पहुंचे उत्तर प्रदेश के पर्यटन मंत्री जयवीर सिंह ने राहुल गांधी, कांग्रेस, समाजवादी पार्टी, संभल हिंसा, राम मंदिर चढ़ावा विवाद और पेपर लीक जैसे मुद्दों पर खुलकर बयान दिया।
2 min read
Google source verification
Gonda

पत्रकारों को जानकारी देते मंत्री जयवीर सिंह फोटो सोर्स पत्रिका

Tourism Minister Jaiveer Singh:गोंडा पहुंचे उत्तर प्रदेश के पर्यटन एवं संस्कृति मंत्री जयवीर सिंह ने शुक्रवार को कई राजनीतिक और समसामयिक मुद्दों पर खुलकर अपनी बात रखी। उन्होंने राहुल गांधी के छात्र संवाद, राम मंदिर चढ़ावा विवाद, कांग्रेस, समाजवादी पार्टी, संभल हिंसा और पेपर लीक जैसे मामलों पर विपक्ष को निशाने पर लिया। मंत्री ने कहा कि सरकार छात्र हित और सनातन पर पूरी प्रतिबद्धता के साथ काम कर रही है।

उत्तर प्रदेश के पर्यटन एवं संस्कृति मंत्री जयवीर सिंह शुक्रवार को गोंडा पहुंचे। यहां उन्होंने देवीपाटन मंडल में संस्कृति, पर्यटन और धर्मार्थ कार्यों की समीक्षा बैठक की। बैठक के बाद पत्रकारों से बातचीत में उन्होंने कई राजनीतिक मुद्दों पर अपनी प्रतिक्रिया दी। कांग्रेस के छात्र संवाद कार्यक्रम पर मंत्री ने कहा कि राहुल गांधी छात्रों के मुद्दे पर राजनीति कर रहे हैं। उन्होंने आरोप लगाया कि वह सिर्फ अपनी राजनीतिक रोटी सेंकने का काम कर रहे हैं। मंत्री ने कहा कि प्रदेश सरकार पूरी ईमानदारी के साथ छात्रों के हितों की रक्षा के लिए काम कर रही है। भविष्य में परीक्षाओं में किसी तरह की गड़बड़ी न हो, इसके लिए लगातार कदम उठाए जा रहे हैं।

सनातन में कोई आस्था नहीं, उन्हें बोलने का अधिकार नहीं

राम मंदिर में चढ़ावे से जुड़े विवाद पर जयवीर सिंह ने कांग्रेस और विपक्ष पर निशाना साधा। उन्होंने कहा कि जिन लोगों की मंदिर और सनातन में कोई आस्था नहीं रही, उन्हें इस विषय पर बोलने का कोई अधिकार नहीं है। उन्होंने आरोप लगाया कि पहले भगवान राम के अस्तित्व पर सवाल उठाए गए। राम भक्तों पर गोली चलवाई गई। मंत्री ने कहा कि भविष्य में ऐसी घटनाएं न हों, इसके लिए पूरी तरह मजबूत व्यवस्था की जा रही है।

कांग्रेस ने हमेशा सनातन पर चोट पहुंचाने का प्रयास किया

कांग्रेस पर हमला बोलते हुए मंत्री ने कहा कि उनका इतिहास सनातन विरोधी रहा है। उन्होंने कहा कि तुष्टिकरण की राजनीति के कारण कांग्रेस ने हमेशा सनातन पर चोट पहुंचाने का प्रयास किया। उन्होंने रामसेतु और भगवान राम के अस्तित्व से जुड़े पुराने विवादों का भी जिक्र किया।
संभल हिंसा मामले और आयोग की रिपोर्ट पर मंत्री ने कहा कि समाजवादी पार्टी का मूल चरित्र तुष्टिकरण की राजनीति करना है। उनके अनुसार, सपा केवल वोट बैंक की राजनीति करती है। उन्होंने कहा कि सरकार आयोग की रिपोर्ट के आधार पर आगे की कार्रवाई करेगी।

भविष्य में ऐसी घटनाओं की पुनरावृत्ति ना हो

पेपर लीक के मुद्दे पर मंत्री ने कहा कि सरकार की प्राथमिकता छात्रों का भविष्य सुरक्षित रखना है। उन्होंने भरोसा दिलाया कि परीक्षा व्यवस्था को और मजबूत बनाया जा रहा है। ताकि भविष्य में ऐसी घटनाओं की पुनरावृत्ति न हो और किसी भी छात्र को नुकसान न उठाना पड़े।