8 अगस्त 2026,

शनिवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

Gonda News: गौ-तस्करी और चोरी के आरोपी गैंगस्टर मुमताज पर बड़ा एक्शन, 25 हजार का था इनाम

Gonda News: गोंडा की धानेपुर पुलिस ने 25 हजार रुपये के इनामी गैंगस्टर मुमताज को शुक्लागंज बाजार के पास से गिरफ्तार किया है। पुलिस के अनुसार मुमताज गौ-तस्करी और चोरी जैसे अपराधों में शामिल संगठित गिरोह का सदस्य था। गैंगस्टर एक्ट के मुकदमे में फरार चल रहे मुमताज को गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया गया।
2 min read
Google source verification
Gonda

पकड़ा गया गैंगस्टर एक्ट का आरोपी फोटो सोर्स पुलिस मीडिया सेल

Gonda News: गोंडा में अपराधियों के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान में धानेपुर पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। पुलिस ने 25 हजार रुपये के इनामी गैंगस्टर मुमताज को शुक्लागंज बाजार के पास घेराबंदी कर गिरफ्तार किया है। मुमताज काफी समय से फरार चल रहा था। उसकी गिरफ्तारी पर एसपी ने इनाम घोषित किया था। पुलिस के अनुसार, वह एक संगठित गिरोह से जुड़ा था। जो गौ-तस्करी और चोरी जैसे अपराध करता था।

पुलिस अधीक्षक विनीत जायसवाल के निर्देश पर पुलिस अपराधियों के खिलाफ लगातार अभियान चला रही है। इसी अभियान के तहत थाना धानेपुर पुलिस ने 25 हजार रुपये के इनामी गैंगस्टर मुमताज को गिरफ्तार किया है। पुलिस के मुताबिक, मुमताज बलरामपुर जिले के उतरौला थाना क्षेत्र के महदेईया गांव का रहने वाला है। पुलिस ने उसे शुक्लागंज बाजार के पास घेराबंदी करके गिरफ्तार किया गया है।

गिरोह बनाकर करते थे अपराध

पुलिस के अनुसार, 19 सितंबर 2025 को धानेपुर पुलिस को चेकिंग के दौरान एक संगठित गिरोह के बारे में जानकारी मिली थी। जांच में सामने आया कि इस गिरोह में रईश अहमद, हनीफ, शाद आलम उर्फ सद्दू, मुमताज, मुन्ना खां और हजरत समेत छह लोग शामिल थे। पुलिस का आरोप है कि गिरोह के सदस्य लोगों में डर का माहौल बनाकर आर्थिक और दूसरे फायदे के लिए अपराध करते थे। गिरोह पर गौ-तस्करी और चोरी जैसे अपराधों में शामिल होने का आरोप है।

गैंगस्टर एक्ट में दर्ज हुआ था केस

पुलिस जांच के बाद इस गिरोह का गैंग चार्ट तैयार किया गया। अधिकारियों से मंजूरी मिलने के बाद आरोपियों के खिलाफ उत्तर प्रदेश गिरोहबंद एवं समाज विरोधी क्रियाकलाप निवारण अधिनियम के तहत मुकदमा दर्ज किया गया। इस मामले में मुमताज गिरफ्तारी से बचने के लिए लगातार फरार चल रहा था। काफी समय तक पुलिस की पकड़ से बाहर रहने के कारण उसकी गिरफ्तारी के लिए पुलिस अधीक्षक ने 25 हजार रुपये का इनाम घोषित किया था।

पुलिस ने घेराबंदी कर दबोचा

इनामी गैंगस्टर की तलाश में धानेपुर पुलिस लगातार दबिश और निगरानी कर रही थी। इसी दौरान पुलिस टीम को सफलता मिली और 8 अगस्त 2026 को मुमताज को शुक्लागंज बाजार के पास से गिरफ्तार कर लिया गया।
पुलिस का कहना है कि अपराध और अपराधियों के खिलाफ अभियान आगे भी जारी रहेगा।