16 अगस्त 2026,

रविवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

Bahraich News: खेत में काम कर रही महिला को बाघ ने बनाया निवाला, टीम पगचिह्नों के सहारे झाड़ियों तक पहुंची, अधखाया शव बरामद

Bahraich News: बहराइच के कतर्नियाघाट वन्यजीव प्रभाग में खेत में काम कर रही 55 वर्षीय महिला पर बाघ ने हमला कर दिया। बाघ महिला को घसीटकर झाड़ियों में ले गया। जहां वन विभाग की टीम ने पगचिह्नों के सहारे अधखाया शव बरामद किया। घटना के बाद इलाके में निगरानी बढ़ा दी गई है। ग्रामीणों को सतर्क रहने की सलाह दी गई है।
2 min read
Google source verification
bahraich

सांकेतिक तस्वीर फोटो जेनरेट AI

Bahraich News: बहराइच के कतर्नियाघाट वन्यजीव प्रभाग में बाघ के हमले से एक महिला की मौत हो गई। धर्मापुर रेंज के गुजरहना गांव में शुक्रवार शाम खेत में काम कर रही 55 वर्षीय जामिया पर बाघ ने हमला कर दिया। वह महिला को घसीटकर जंगल के अंदर करीब 100 मीटर दूर ले गया। शनिवार सुबह वन विभाग की टीम ने पगचिह्नों के सहारे झाड़ियों से उसका अधखाया शव बरामद किया।

घटना कतर्नियाघाट के धर्मापुर रेंज से लगे गुजरहना गांव की है। गांव के रहने वाले जामिया शाम अपने खेत में काम कर रही थीं। इसी दौरान जंगल की ओर से आए बाघ ने अचानक उन पर हमला कर दिया। महिला को संभलने का मौका तक नहीं मिला। बाघ उन्हें खेत से घसीटते हुए करीब 100 मीटर अंदर झाड़ियों में ले गया। काफी देर तक जामिया दिखाई नहीं दीं। तो परिवार के लोगों ने उनकी तलाश शुरू की। खेत के पास उन्हें जमीन पर घसीटे जाने के निशान दिखाई दिए। इन्हीं निशानों का पीछा करते हुए ग्रामीण जंगल के किनारे पहुंचे। वहां महिला के शरीर का एक हिस्सा मिला। इसके बाद वन विभाग को सूचना दी गई।

2 घंटे की कड़ी मशक्कत के बाद जंगल से शव बरामद

सुबह वन विभाग और पुलिस की टीम मौके पर पहुंची। टीम ने बाघ के पगचिह्नों को देखते हुए जंगल के अंदर तलाश शुरू की। करीब दो घंटे की कोशिश के बाद झाड़ियों के बीच जामिया का अधखाया शव बरामद हुआ। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।

वन विभाग की लोगों से अपील 300 मीटर के दायरे में अकेले ना जाएं

वन अधिकारियों के मुताबिक, सुरक्षा जाली के पास पानी के तेज बहाव के कारण कटान हो गई थी। इसी जगह से बाघ के बाहर आने की आशंका है। इलाके में पहले भी बाघ की गतिविधियां देखी जा रही थीं। घटना के बाद वन विभाग ने गांव में निगरानी बढ़ा दी है। ग्रामीणों को सलाह दी गई है कि वे 300 मीटर के दायरे में अकेले न जाएं। बताया जा रहा है कि मृतका वन विभाग में तैनात एक वाचर की मां थीं। विभाग की ओर से तत्काल 10 हजार रुपये की सहायता दी गई है। बाघ के हमले की पुष्टि के बाद परिवार को पांच लाख रुपये की आर्थिक मदद देने की प्रक्रिया भी शुरू कर दी गई है।

जल्द ही पिंजरा और कैमरा लगाया जाएगा

इससे पहले मोतीपुर रेंज से लगे चमारनपरुवा गांव में शुक्रवार को सात वर्षीय सूरज की तेंदुए के हमले में मौत हुई थी। उसका क्षत-विक्षत शव देर रात मिला था। ग्रामीण तेंदुए को पकड़ने के लिए पिंजरा लगाने की मांग कर रहे हैं। डीएफओ का कहना है कि पिंजरा लगाने के लिए उच्चाधिकारियों को रिपोर्ट भेजी गई है। प्रभावित गांव में वनकर्मी लगातार निगरानी और कांबिंग कर रहे हैं। जल्द ही पिंजरा और कैमरे लगाए जाएंगे।