17 अगस्त 2026,

सोमवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

Gonda News: वैशाली एक्सप्रेस में छिपाकर ले जा रहा था शराब, कोच अटेंडेंट गिरफ्तार, 144 बोतल बरामद

Gonda News: गोंडा में रेलवे सुरक्षा बल और नारकोटिक्स टास्क टीम ने वैशाली एक्सप्रेस से शराब तस्करी का खुलासा किया है। टीम ने बी-3 कोच से 144 बोतल शराब बरामद कर कोच अटेंडेंट को गिरफ्तार किया। आरोपी शराब की खेप बिहार ले जा रहा था। जहां शराबबंदी के चलते इसे महंगे दामों पर बेचने की तैयारी थी।
2 min read
Google source verification
gonda news

पकड़े गए आरोपों के साथ आरपीएफ टीम फोटो सोर्स रेल विभाग

Gonda News: गोंडा में रेलवे सुरक्षा बल और लखनऊ मंडल की नारकोटिक्स टास्क टीम ने शराब तस्करी के खिलाफ बड़ी कार्रवाई की है। रविवार दोपहर वैशाली एक्सप्रेस की जांच के दौरान एक कोच अटेंडेंट को 144 बोतल शराब के साथ पकड़ा गया। बरामद शराब की कीमत करीब 23 हजार रुपये बताई गई है। आरोपी शराब की खेप बिहार ले जा रहा था। जहां शराबबंदी के चलते इसे महंगे दामों पर बेचने की तैयारी थी।

गोंडा में ट्रेनों के जरिए बिहार शराब पहुंचाने के प्रयास का एक और मामला सामने आया है। रेलवे की संयुक्त टीम ने वैशाली एक्सप्रेस के बी-3 कोच से 144 बोतल शराब बरामद की है। इस मामले में ट्रेन के कोच अटेंडेंट को गिरफ्तार किया गया है। जानकारी के मुताबिक, लखनऊ मंडल की नारकोटिक्स टास्क टीम और गोंडा रेलवे सुरक्षा बल की टीम रविवार को ट्रेन संख्या 15566 में जांच कर रही थी। मैजापुर से गोंडा रेलवे स्टेशन के बीच चल रही चेकिंग के दौरान टीम को बी-3 कोच में शराब होने का पता चला।

ट्रेन से शराब की तस्करी, बिहार में महंगे दामों पर बेचने की थी तैयारी

जांच के दौरान मौके पर मौजूद कोच अटेंडेंट अशोक कुमार पोदार से पूछताछ की गई। वह बिहार के दरभंगा का रहने वाला है। तलाशी लेने पर टीम ने उसके कब्जे से शराब की 144 बोतलें बरामद कीं। बरामद शराब की कीमत करीब 23 हजार रुपये बताई गई है। आरपीएफ और नारकोटिक्स की टीम के पूछताछ में आरोपी ने बताया कि शराब को बिहार ले जाया जा रहा था। वहां शराबबंदी लागू होने के कारण शराब को ऊंचे दाम पर बेचने की योजना थी। रेलवे स्टेशन पर ट्रेन के पहुंचने के बाद आरपीएफ टीम ने उसे गिरफ्तार कर लिया।

आबकारी अधिनियम के तहत आरोपी के खिलाफ केस दर्ज

गोंडा रेलवे सुरक्षा बल के प्रभारी निरीक्षक अनिरुद्ध कुमार राय ने बताया कि बिहार जाने वाली ट्रेनों पर लगातार निगरानी रखी जा रही है। खासतौर पर शराब तस्करी को रोकने के लिए ट्रेनों और संदिग्ध यात्रियों की जांच की जा रही है। आरपीएफ के मुताबिक, गोंडा होकर बिहार जाने वाली ट्रेनों में अभियान लगातार जारी है। इस दौरान अब तक कई लोगों को गिरफ्तार कर जेल भेजा जा चुका है। अलग-अलग कार्रवाई में भारी मात्रा में शराब बरामद हुई है। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ आबकारी अधिनियम की धारा 60 के तहत मामला दर्ज किया है। मामले में आगे की कानूनी कार्रवाई की जा रही है।