16 अगस्त 2026,

रविवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

Brij Bhushan Singh: ‘बेइज्जत होकर लोकसभा से आया हूं, एक बार जाने की इच्छा, चुनावी सीट को लेकर भी साफ किया रुख

Brij Bhushan Sharan Singh: बीजेपी के पूर्व सांसद बृजभूषण शरण सिंह ने फिर लोकसभा जाने की इच्छा जताई है। उन्होंने कहा कि वह लोकतंत्र के मंदिर को एक बार प्रणाम करना चाहते हैं। चुनावी सीट को लेकर उन्होंने कहा कि पूर्वांचल की किसी भी सीट से चुनाव लड़ने को तैयार हैं। उन्हें भरोसा है कि पार्टी उनके साथ न्याय करेगी।
2 min read
Google source verification
Brijbhushan

बृजभूषण सिंह फोटो सोर्स फेसबुक अकाउंट

Brij Bhushan Sharan Singh: बीजेपी के पूर्व सांसद बृजभूषण शरण सिंह ने एक बार फिर लोकसभा चुनाव लड़ने की इच्छा जताई है। एक न्यूज एजेंसी से बातचीत में उन्होंने कहा कि वह लोकसभा से बेइज्जत होकर लौटे थे। तब से सदन नहीं गए। अब उनकी इच्छा है कि वह एक बार फिर लोकसभा जाएं। और लोकतंत्र के मंदिर को प्रणाम करें। कहा कि पार्टी जहां से टिकट देगी। वह वहां से चुनाव लड़ने को तैयार हैं।

बीजेपी के पूर्व सांसद बृजभूषण शरण सिंह ने लोकसभा चुनाव को लेकर बड़ा बयान दिया है। उन्होंने कहा कि उनकी इच्छा एक बार फिर लोकसभा जाने की है। इसके लिए वह पूर्वांचल की किसी भी लोकसभा सीट से चुनाव लड़ने को तैयार हैं। सीट उनके लिए मायने नहीं रखती। पार्टी जिस सीट से चुनाव लड़ाएगी। वह वहां से चुनाव लड़ेंगे।

एक बार लोकतंत्र के मंदिर को प्रणाम करने की इच्छा

न्यूज एजेंसी से बातचीत में बृजभूषण शरण सिंह ने कहा कि वह लोकसभा से एक तरह से बेइज्जत होकर आए थे। इसके बाद से वह आज तक लोकसभा नहीं गए। कहा कि अब उनकी इच्छा है कि वह चाहे एक दिन के लिए ही सही, लेकिन लोकसभा जरूर जाएं। इसके बाद अगर जरूरत पड़े तो इस्तीफा भी दे सकते हैं। लोकसभा को लोकतंत्र का मंदिर बताते हुए कहा कि वह इस मंदिर से बेइज्जत होकर आए थे। अब उनकी इच्छा है कि एक बार फिर वहां जाकर लोकतंत्र के मंदिर को प्रणाम करें।

जहां से चुनाव लड़ेंगे, माहौल मेरे पक्ष में बन जाएगा

जब उनसे पूछा गया कि कैसरगंज और गोंडा लोकसभा सीट उनके लिए सबसे मुफीद मानी जाती है। तो उन्होंने कहा कि उनके लिए कोई सीट मायने नहीं रखती। पूर्वांचल में करीब 10 से 20 लोकसभा सीटें हैं। पार्टी उन्हें इनमें से किसी भी सीट से चुनाव लड़ा सकती है। बृजभूषण ने कहा कि उन्हें भरोसा है कि जिस जगह से वह चुनाव लड़ेंगे।
वहां का माहौल उनके पक्ष में हो जाएगा। हालांकि उन्होंने यह भी माना कि यह उनकी अपनी सोच या गलतफहमी भी हो सकती है।

पूर्वांचल की किसी भी सीट से लड़ सकते चुनाव

जब उनसे पूछा गया कि वह किस सीट से चुनाव लड़ना पसंद करेंगे। तो उन्होंने कहा कि पूर्वांचल की किसी भी सीट से चुनाव लड़ सकते हैं। अयोध्या को लेकर सवाल पूछे जाने पर उन्होंने कहा कि अयोध्या भी पूर्वांचल में शामिल है। हालांकि उन्होंने साफ किया कि वह खुद अयोध्या का नाम नहीं ले रहे हैं।

पार्टी मेरे साथ न्याय करेगी, मुझे पूरा भरोसा

बृजभूषण सिंह ने कहा कि उनका अभियान किसी एक जगह तक सीमित नहीं है। बल्कि कई जगहों के लिए है। टिकट नहीं मिलने की स्थिति में क्या करेंगे। इस सवाल पर बृजभूषण शरण सिंह ने कहा कि उन्हें पूरा भरोसा है कि पार्टी उनके साथ न्याय करेगी। कहा कि वह जिंदगी में किंतु-परंतु लेकर नहीं चलते है। उन्हें विश्वास है कि पार्टी उनके साथ न्याय करेगी।