13 अगस्त 2026,

गुरुवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

Brij bhushan singh: मुलायम परिवार को लेकर बृजभूषण बोले- मैं अपने बच्चों से कहता था, संस्कार क्या होते हैं? इस परिवार से जाकर सीखो

Brij bhushan singh: बीजेपी के पूर्व सांसद बृजभूषण सिंह का मुलायम सिंह परिवार को लेकर एक बयान तेजी से वायरल हो रहा है। इससे पहले उन्होंने अपने एक बयान में कहा था अखिलेश यादव धर्म विरोधी नहीं है। उनके घर पर हनुमान जी का मंदिर बना हुआ है। परिवार हनुमान जी की पूजा करता है। कहा कि मैं तो अपने बच्चों से कहता था। संस्कार क्या होता है। यह जानना है, तो मुलायम सिंह के परिवार में जाकर सीखो।
2 min read
Google source verification
brijbhushan

बृजभूषण सिंह फोटो सोर्स पत्रिका

Brij bhushan singh: भाजपा के पूर्व सांसद बृजभूषण शरण सिंह ने समाजवादी पार्टी के संस्थापक मुलायम सिंह यादव और अखिलेश यादव को लेकर बड़ा बयान दिया है। उन्होंने सैफई परिवार के संस्कारों की तारीफ करते हुए कहा कि उन्होंने अपने बेटों से भी कहा था कि वे मुलायम सिंह यादव के सैफई स्थित घर जाएं। और 10-15 दिन वहां रहकर परिवार के संस्कारों को समझें। बृजभूषण ने अखिलेश यादव को लेकर भी एक बयान दिया था कि वह धर्म विरोधी नहीं है।

भाजपा के पूर्व सांसद बृजभूषण शरण सिंह का एक बयान सोशल मीडिया पर चर्चा में है। इसमें उन्होंने समाजवादी पार्टी के संस्थापक और पूर्व मुख्यमंत्री मुलायम सिंह यादव के परिवार के संस्कारों की तारीफ की है। बृजभूषण ने कहा कि उन्होंने अपने दोनों बेटों से कहा था कि वे सैफई जाएं। और मुलायम सिंह यादव के घर 10-15 दिन रुककर आएं।

राजनीति में प्रत्येक व्यक्ति को सैफई परिवार के संस्कारों को देखना चाहिए

बृजभूषण ने कहा कि उन्होंने अपने बड़े बेटे प्रतीक भूषण से भी कहा था कि वह सैफई जाकर रहे और देखे कि परिवार के संस्कार क्या होते हैं। उन्होंने कहा कि राजनीति में हर व्यक्ति को सैफई परिवार के संस्कारों को देखना चाहिए।
उन्होंने कहा कि वहां परिवार के लोगों से मिलने पर सभी हाथ जोड़कर नमस्ते करते हैं। इसके साथ ही वे यह पूछते हैं कि आपने नाश्ता किया है या नहीं। बृजभूषण ने कहा कि ऐसे संस्कारों को देखकर सीखने की जरूरत है।

अखिलेश धर्म विरोधी नहीं

इससे पहले अपने बयान में बृजभूषण ने अखिलेश यादव को लेकर भी कई बातें कहीं थी। उन्होंने कहा कि अखिलेश यादव अंदर से धार्मिक व्यक्ति हैं। उनके अनुसार अखिलेश यादव के घर में हनुमान जी का मंदिर भी बना हुआ है। बृजभूषण ने कहा कि अखिलेश यादव धर्म विरोधी नहीं हैं।

जो लोग सैफई परिवार पर आरोप लगा रहे हैं वह जाकर वहां के संस्कारों को देखें

बृजभूषण ने मुलायम सिंह यादव का भी जिक्र किया। उन्होंने कहा कि मुलायम सिंह यादव पहलवान होने के कारण हनुमान के भक्त थे। जितने भी लोग पहलवानी करते हैं। वह हनुमान जी की पूजा करते हैं। उन्होंने दावा किया कि अखिलेश यादव ने अपने आवास पर बेहद सुंदर मंदिर बनवाया है। बृजभूषण ने परिवारवाद के आरोपों को लेकर भी तंज कसा। उन्होंने कहा कि जो लोग सैफई परिवार पर परिवारवाद का आरोप लगाते हैं। उन्हें पहले वहां जाकर परिवार के संस्कार देखने चाहिए।

अखिलेश और मुलायम को लेकर चर्चा में बृजभूषण का बयान

बृजभूषण का यह बयान ऐसे समय आया है। जब उत्तर प्रदेश की राजनीति में सपा और भाजपा के बीच बयानबाजी लगातार जारी है। उनके बयान में मुलायम सिंह यादव के परिवार के संस्कारों की तारीफ और अखिलेश यादव के धार्मिक होने का दावा खास तौर पर चर्चा में है।