बहराइच

Bahraich Road Accident: बहराइच में भीषण सड़क हादसा, एक की मौत,6 घायल परिजनों में मचा कोहराम

Bahraich Road Accident: बहराइच जिले में हुए सड़क हादसे में एक की मौत हो गई है। जबकि 6 लोग गंभीर रूप से घायल हो गए हैं। जिन्हें इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

2 min read
Nov 25, 2024
दो कार की आमने-सामने की टक्कर

Bahraich Road Accident: बहराइच जिले के अलग-अलग सड़क दुर्घटना में एक की मौत हो गई है। जबकि 6 लोग गंभीर रूप से घायल हो गए हैं। सभी घायलों का अस्पताल में इलाज चल रहा है। इस दुर्घटना में गंभीर रूप से घायल हुए 75 वर्षीय वृद्धि की इलाज के दौरान रविवार को मौत हो गई। जिससे परिजनों में कोहराम मच गया है।

Bahraich Road Accident: बहराइच जिले के गोंडा- बहराइच हाईवे पर एक स्कूल के पास दो कार की आमने-सामने की टक्कर में एक कार में सवार चार लोग गंभीर रूप से घायल हो गए हैं। जिन्हें इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है। घायलों में नगरौर के रहने वाले मुश्ताक अली (44), फातिमा बानो (45), अल्लन (65) और चालक अल्लन उल्ला घायल हो गए। वही एक अन्य घटना में हरदी थाना के केदारपुर उदयपुरवा के रहने वाले साइकिल सवार रमेश कुमार (42) को गांव के पास बाइक सवार ने टक्कर मार दी। पुलिस ने एंबुलेंस से घायलों को मेडिकल कॉलेज पहुंचाया। शहर के दोनक्का तिराहे पर ट्रैक्टर-टॉली और कार की भिंड़त हो गई। टक्कर से ट्रैक्टर चालक ज्वाला घायल हो गया। कार सवारों को चोट नहीं लगी।

दुर्घटना में सेवानिवृत्ति माली की मौत

डीएम कार्यालय से वर्ष 2008 में माली पद से सेवानिवृत्त हुए थे। रिक्खीराम (75) वर्ष साइकिल से दवा लेने गोलवाघाट गए थे। घाट के पास ही मोपेड सवार ने टक्कर मार दी थी। जिससे गंभीर रूप से घायल हो गए थे। जिनका इलाज चल रहा था। रविवार की देर रात इलाज के दौरान उनकी मौत हो गई।रामगांव थानाध्यक्ष आलोक सिंह ने बताया नगर कोतवाली पुलिस ने शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भेजा होगा। परिजनों ने थाना पर मौत की सूचना नहीं दी।

Updated on:
25 Nov 2024 02:51 pm
Published on:
25 Nov 2024 02:48 pm
Also Read
View All

अगली खबर