Forest Department: बहराइच जिले के कतर्नियाघाट वन्यजीव प्रभाग क्षेत्र के गांव में तेंदुए के आतंक से लोग काफी परेशान थे। 2 दिन पहले तेंदुए ने एक बालक को अपना शिकार बना लिया। तेंदुआ को पकड़ने के लिए वन विभाग ने पिंजरा लगाया था। तेंदुआ पिंजरे में कैद हो गया है। जिसके बाद लोग घरों से बाहर निकले। ग्रामीणों ने राहत की सांस ली।
Forest Department: बहराइच जिले के सुजौली रेंज भैसाही गांव में गांव के बाहर बाग में पिंजरा लगाया गया था। रविवार की रात करीब 9 बजे तेंदुआ पिंजरे में कैद हो गया। उसे रेंज कार्यालय लाया गया। स्वास्थ्य जांच के बाद जंगल में छोड़ दिया जाएगा। तेंदुए के आतंक से ग्रामीण काफी परेशान थे। यहां तक की लोग घरों में कैद हो गए थे। तेंदुआ के पिंजरे में कैद होने के बाद ग्रामीणों ने राहत की सांस ली है।
Forest Department: बहराइच जिले के सुजौली रेंज के गांव भैसाही के रहने वाले विशाल कुमार का 4 वर्षीय बेटा विक्की को तेंदुए ने हमला कर मार डाला। मासूम बच्चे खून से लतपथ शव गेहूं के खेत में पाया गया था। जिसके बाद ग्रामीणों में दहशत का माहौल था। शाम होते ही ग्रामीण घरों में कैद हो जाते थे। ग्रामीणों की मांग पर वन विभाग ने गांव के बाहर बाग में पिंजरा लगाया था। रविवार की रात करीब 9 बजे तेंदुआ पिंजरे में कैद हो गया।
ग्रामीणों की सूचना पर पहुंचे वन क्षेत्राधिकारी आशीष कुमार ने इसकी जानकारी डीएफओ को दी। डीएफओ के निर्देश पर तेंदुआ को रेंज कार्यालय लाया गया है। डीएफओ बी शिव शंकर ने बताया कि स्वास्थ्य जांच के बाद तेंदुआ को जंगल में छोड़ दिया जाएगा।