बहराइच

पूर्व प्रधान की पीट-पीटकर हत्या… घात लगाए बैठे दबंगों ने घटना को दिया अंजाम, पत्नी और बच्चों का रो-रो कर बुरा हाल

चुनावी रंजिस को लेकर घात लगाए बैठे दबंगों ने पूर्व प्रधान की पीट-पीट कर हत्या कर दी। गंभीर रूप से घायल प्रधान को परिजन तत्काल स्वास्थ्य केंद्र ले गए। जहां डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया।

2 min read
Mar 03, 2026
पूर्व प्रधान की फाइल फोटो घटनास्थल पर जांच करते पुलिस फोटो जेनरेट AI

उत्तर प्रदेश के बहराइच जिले में एक शादी समारोह के दौरान पुरानी रंजिश ने खौफनाक रूप ले लिया। गांव के पूर्व प्रधान की कुछ युवकों ने कथित तौर पर पिटाई कर दी, जिससे उनकी मौत हो गई। बेटे की शिकायत पर पुलिस ने तीन लोगों के खिलाफ हत्या का मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

बहराइच जिले के रिसिया थाना क्षेत्र के कमला जोत गांव का है। गांव के 65 वर्षीय पूर्व प्रधान मगन बिहारी वर्मा सोमवार रात एक रिश्तेदार के यहां शादी में शामिल होने गए थे। कार्यक्रम के दौरान कुछ युवक घर के बरामदे के पास आतिशबाजी कर रहे थे। वहां मौजूद लोगों ने बताया कि मकान मालिक ने बरामदे में पटाखे छोड़ने से मना किया तो कहासुनी शुरू हो गई।

ये भी पढ़ें

Hathras Accident: बस और कार की भिड़ंत में 6 की मौत 7 घायल, 10 फीट दूर जा गिरी कार; होली मनाने जा रहे थे सवार

डायल 112 के पहुंचने पर आरोपी वहां से हट गए

इसी बीच पूर्व प्रधान मगन बिहारी भी वहां पहुंच गए। युवकों को समझाने लगे। उन्होंने बरामदे में आतिशबाजी न करने की बात कही। बात बढ़ी तो युवकों और उनके बीच धक्का-मुक्की हो गई। माहौल बिगड़ता देख उनके बेटे रवि ने डायल 112 पर पुलिस को सूचना दी। पुलिस मौके पर पहुंची तो आरोपी वहां से हट गए। पुलिस ने लोगों को समझाकर मामला शांत कराया और वापस लौट गई।

घायल अवस्था में सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र ले जाया गया जहां डॉक्टरों ने मृत घोषित किया

परिजनों का आरोप है कि देर रात जब मगन बिहारी शादी से घर लौट रहे थे। तभी गांव के ही तीन युवकों हर्षित, आदित्य और विजय ने रास्ते में उन्हें घेर लिया और मारपीट शुरू कर दी। शोर सुनकर आसपास के लोग दौड़े, लेकिन तब तक हमलावर भाग चुके थे। गंभीर हालत में उन्हें रिसिया सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र ले जाया गया। जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया।

तीन आरोपियों के खिलाफ हत्या का मुकदमा दर्ज

घटना के बाद परिवार में मातम छा गया। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। बेटे रवि प्रकाश की तहरीर पर तीनों नामजद आरोपियों के खिलाफ हत्या का मुकदमा दर्ज कर उनकी तलाश शुरू कर दी गई है। पुलिस को शुरुआती जांच में यह भी जानकारी मिली है कि गांव में प्रधानी चुनाव को लेकर पहले से कुछ लोगों से मनमुटाव चल रहा था। फिलहाल मामले की गहन जांच जारी है।

Published on:
03 Mar 2026 04:31 pm
Also Read
View All

अगली खबर