25 मई 2026,

सोमवार

Patrika Logo
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

बहराइच में जंगल में लकड़ी बीनने गई महिला की संदिग्ध बाघ के हमले में मौत, मचा हड़कंप

Tiger attacks woman, Death: बहराइच में बाघ के हमले से एक महिला की मौत हो गई। घटना के बाद गांव में दहशत फैल गई। जिला वन अधिकारी ने ग्रामीणों से सतर्क रहने की अपील की है।

2 min read
Google source verification
जंगल का एरिया, फोटो सोर्स- मेटा एआई

फोटो सोर्स- मेटा एआई

Woman dies after being attacked by tiger in Bahraich: बहराइच में जंगल में लकड़ी लेने के लिए गई महिला के साथ दर्दनाक हादसा हो गया। जब अचानक जंगल से निकलकर बाघ ने उस पर हमला कर दिया। शोर-शराबा सुनकर मौके पर पहुंचे ग्रामीण को देखकर बाघ जंगल की तरफ भाग गया। ग्रामीण महिला को लेकर अस्पताल जा रहे थे। रास्ते में उनकी मौत हो गई। घटना की जानकारी मिलते ही गांव में कोहराम मच गया। बाघ की खबर से गांव में दहशत फैल गई। वन विभाग के कर्मचारियों को घटना की जानकारी दी गई। जिला वन अधिकारी ने बताया कि महिला लकड़ी लेने के लिए गई थी। बाघ के हमले से उसकी मौत हो गई। पुलिस ने शव को कब्जा में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। मामला मूर्तिहा कोतवाली क्षेत्र का है।

लकड़ी बीनने के लिए गई थी महिला

उत्तर प्रदेश के बहराइच के मूर्तिहा थाना क्षेत्र अंतर्गत अमृतपुर गांव की रहने वाली रीता गौतम सुबह जंगल में लकड़ी बीनने के लिए गई थी। अभी गांव से बाहर निकली थी कि जंगल से निकले बाघ ने रीता पर हमला कर दिया। हमला इतना जबरदस्त था की रीत को समझने का मौका नहीं मिला। वह बाघ के चंगुल में आ गई। चीख-पुकार सुनकर आसपास के ग्रामीण मौके पर पहुंचे।

गांव में दहशत

शोर-शराबा सुनकर बाघ रीता छोड़कर जंगल की तरफ भाग गया। लेकिन तब तक रीता गंभीर रूप से घायल हो चुकी थी। उसके सर, गले और गाल में पंजे का निशान गहरा बन गया था। परिजन रीता तक लेकर अस्पताल भागे। लेकिन रास्ते में ही उसकी मौत हो गई। घटना की जानकारी मिलते ही गांव में दहशत फैल गई। अमृतपुर गांव जंगल से सटा हुआ है। इसलिए जंगली जानवरों की आवाज आई बनी रहती है।

मृतका की चार बेटियां

परिजनों के अनुसार रीता का पति सुभाष मजदूरी का काम करता है। जिसकी चार बेटियां भी है। मजदूरी और रीता की मेहनत से घर का खर्च चलता था। घटना की जानकारी वन विभाग के कर्मचारियों को दी गई है।‌ बाघ की दहशत ग्रामीणों ने साफ दिख रही है। उन्होंने गांव में सुरक्षा व्यवस्था बढ़ाने की मांग की है।

क्या कहते हैं जिला वन अधिकारी?

ग्रामीणों का कहना है जंगली जानवर की हलचल अक्सर बनी रहती है। कतर्नियाघाट क्षेत्र के जिला फॉरेस्ट ऑफीसर अपूर्व दीक्षित ने बताया कि गर्मी के दिनों में जंगली जानवर ज्यादा हमलावर हो जाते हैं। महिला की मौत बाघ के हमले से हुई है। उन्होंने ग्रामीणों से सतर्क रहने की अपील की है।