11 सितंबर 2026,

शुक्रवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

नेपाल बॉर्डर पर नशे के कारोबार का भंडाफोड़, कोल्ड ड्रिंक की दुकान से कोडीन सिरप बरामद, हिस्ट्रीशीटर गिरफ्तार

Nepal border codeine syrup: बहराइच जिले में भारत-नेपाल सीमा से सटे रुपईडीहा कस्बा में पुलिस और औषधि विभाग ने बड़ी कार्रवाई करते हुए कोल्ड ड्रिंक की दुकान से 15 शीशी कोडीनयुक्त कफ सिरप बरामद की। नशीली दवाओं की तस्करी के आरोप में हिस्ट्रीशीटर ओमप्रकाश सोनी गिरफ्तार हुआ। आरोपी पर पहले से गैंगस्टर, धोखाधड़ी और एससी/एसटी एक्ट समेत कई मुकदमे दर्ज हैं।
2 min read
Google source verification
पकड़ा गया आरोपी पुलिस टीम फोटो सोर्स विभाग

पकड़ा गया आरोपी पुलिस टीम फोटो सोर्स विभाग

भारत-नेपाल सीमा से जुड़े रुपईडीहा कस्बे में पुलिस और औषधि विभाग ने संयुक्त कार्रवाई करते हुए नशीली कफ सिरप बेचने वाले एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। आरोपी कोल्ड ड्रिंक की दुकान की आड़ में युवाओं को प्रतिबंधित कोडीनयुक्त सिरप बेच रहा था। छापेमारी के दौरान 15 शीशी कफ सिरप बरामद हुई। पुलिस ने एनडीपीएस एक्ट समेत कई धाराओं में केस दर्ज कर आरोपी को कोर्ट के समक्ष पेश किया। जहां से उसे जेल भेज दिया गया।

बहराइच जिले के भारत-नेपाल सीमा क्षेत्र स्थित रुपईडीहा कस्बे में नशे के अवैध कारोबार के खिलाफ पुलिस और औषधि विभाग ने बड़ी कार्रवाई की। संयुक्त टीम ने एक कोल्ड ड्रिंक की दुकान पर छापा मारकर प्रतिबंधित कोडीनयुक्त कफ सिरप बरामद कर दुकान संचालक को गिरफ्तार कर लिया। यह कार्रवाई नेपाल रोड के केवलपुर इलाके में राणा पेट्रोल पंप के पास की गई। अधिकारियों को लंबे समय से सूचना मिल रही थी कि एक दुकान की आड़ में युवाओं को नशीली कफ सिरप बेची जा रही है। शिकायतों के आधार पर औषधि निरीक्षक विनय कृष्ण और थाना रुपईडीहा प्रभारी निरीक्षक रमेश सिंह रावत के नेतृत्व में टीम ने शुक्रवार को छापेमारी की।

कोल्ड ड्रिंक की आड़ में नशीली दवाओं का कारोबार

छापे के दौरान पुलिस ने दुकान चलाने वाले ओमप्रकाश सोनी को हिरासत में लिया। वह साकेत नगर इलाके का रहने वाला बताया गया है। तलाशी लेने पर उसके पास से 15 शीशी एक्स-टी नाम की कोडीनयुक्त कफ सिरप बरामद हुई। प्रत्येक शीशी 100 एमएल की थी। पुलिस के अनुसार आरोपी के पास इस तरह की दवा बेचने का कोई वैध लाइसेंस नहीं था। जांच में यह भी सामने आया कि वह काफी समय से कोल्ड ड्रिंक की दुकान की आड़ में नशीली दवाओं का कारोबार कर रहा था। स्थानीय लोगों ने कई बार इसकी शिकायत पुलिस से की थी। जिसके बाद उस पर नजर रखी जा रही थी।

आरोपी के खिलाफ पहले से ही गंभीर धाराओं में कई मुकदमे दर्ज

मामले में आरोपी के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट व 8/21 औषधि एवं प्रसाधन अधिनियम 1940 की संबंधित धाराओं में कार्रवाई की गई है। पुलिस रिकॉर्ड के मुताबिक, गिरफ्तार आरोपी हिस्ट्रीशीटर है। उसके खिलाफ पहले से मारपीट, धोखाधड़ी, गैंगस्टर एक्ट और एससी/एसटी एक्ट सहित कई गंभीर मामले दर्ज हैं। कार्रवाई करने वाली टीम में उपनिरीक्षक दीनानाथ सागर, हेड कांस्टेबल रामप्रवेश कुमार, कांस्टेबल विकास प्रजापति और औषधि विभाग के अन्य कर्मचारी शामिल रहे।

बड़ी खबरें

View All

बहराइच

उत्तर प्रदेश

ट्रेंडिंग