बहराइच

लड़की के साथ किया गलत काम, मां ने कर दी चप्पल से पिटाई, युवक ने फिर पिता और भाई की कर दी पिटाई

-मनचले ने अश्लील फफतियां भी कसी - मां ने युवक की चप्पल से पिटाई कर दी
less than 1 minute read
• •
Updated: 25 Apr 2019, 5:51 PM IST
mayawati
लड़की के साथ किया गलत काम, मां ने कर दी चप्पल से पिटाई, थोड़ी देर बाद खबर आई पिता और भाई के साथ किया...

श्रावस्ती. मां के साथ कटरा बाज़ार से लौट रही युवती के साथ इकौना क्षेत्र के नरपतपुर निवासी समुदाय विशेष के युवक ने छेड़छाड़ शुरू कर दिया। इस दौरान मनचले ने अश्लील फफतियां भी कसी। साथ में मौजूद मां ने घटना से क्षुब्ध हो युवक की चप्पल से पिटाई कर दी। जिससे नाराज मनचले ने अपने तीन अन्य साथियों के साथ मिलकर सर्राफे की दुकान में घुसकर युवती के पिता व भाई की जमकर पिटाई कर दी। पिता की तहरीर पर इकौना पुलिस ने चारों आरोपियों के विरुद्ध मामला दर्जकर जांच शुरू कर दी है।


इकौना थाना क्षेत्र के एक बाज़ार निवासी सर्राफा व्यवसायी की पत्नी अपनी पुत्री के साथ बुधवार को कटरा बाज़ार गई थी। जहां से लौटते समय रास्ते में मौजूद थाना क्षेत्र के ही ग्राम नरपतपुर निवासी आफाक पुत्र असफाक ने युवती को देख उसपर आपत्तिजनक टिप्पड़ी किया। इसके विरोध के बाद युवक ने युवती से छेड़छाड़ शुरू कर दिया। इस दौरान साथ में मौजूद मां ने आफाक को पकड़कर चप्पलो से पिटाई कर दी। जिसके बाद लोगों की भीड़ जमा होता देख आरोपी मौके से फरार हो गया। वहीं घटना से नाराज मनचला अपने तीन अन्य साथियों के साथ युवती के पिता की सर्राफा की दुकान पर पहुंच गया। जहां दुकान पर मौजूद युवती के पिता व भाई की पिटाई शुरू कर दी। आस पास मौजूद दुकानदारों के विरोध के बाद पिता पुत्र की जान बची। वहीं पिता की तहरीर पर इकौना पुलिस ने आरोपी आफाक सहित उसके तीन अन्य साथियों के विरुद्ध मामला दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है। वहीं इस मामले में प्रभारी निरीक्षक इकौना जय नारायण शुक्ल बताते हैं कि आरोपी आफाक, शकील, हशमत उल्ला व अशफाक के खिलाफ मामला दर्जकर जांच की जा रही है।

Updated on:
25 Apr 2019, 5:51 PM IST
Published on:
Also Read
View All