3 सितंबर 2026,

गुरुवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

Bahraich Crime: मंगलसूत्र लूटकर भागे थे बाइक सवार, 24 घंटे बाद पुलिस से हुआ सामना; एक को लगी गोली, साथी फरार

Bahraich Crime: बहराइच में महिला से मंगलसूत्र लूटने वाले बदमाशों का पुलिस ने 24 घंटे में खुलासा कर दिया। बिलवा नहर मोड़ के पास मुठभेड़ में एक आरोपी के पैर में गोली लगी। उसे गिरफ्तार कर लिया गया। पुलिस ने मंगलसूत्र, तमंचा और बाइक बरामद की, जबकि उसका साथी अंधेरे का फायदा उठाकर फरार हो गया।
2 min read
Google source verification
Gonda

पुलिस मुठभेड़ फोटो सोर्स पुलिस विभाग

Bahraich Crime: बहराइच में महिला से मंगलसूत्र छीनकर फरार हुए बदमाशों को पुलिस ने 24 घंटे के अंदर खोज निकाला। बुधवार देर रात पुलिस और बदमाशों के बीच मुठभेड़ हो गई। पुलिस की जवाबी फायरिंग में एक आरोपी के पैर में गोली लग गई। उसे गिरफ्तार कर लिया गया। जबकि उसका साथी अंधेरे का फायदा उठाकर बाइक से फरार हो गया। पुलिस ने घायल आरोपी के पास से मंगलसूत्र, तमंचा और बाइक बरामद की।

बहराइच जिले के मटेरा थाना क्षेत्र में महिला से मंगलसूत्र छीनने की घटना का पुलिस ने तेजी से खुलासा कर दिया। घटना के करीब 24 घंटे बाद बुधवार देर रात पुलिस की बदमाशों से मुठभेड़ हो गई। इस दौरान पुलिस की गोली लगने से एक आरोपी घायल हो गया। उसे पकड़कर इलाज के लिए अस्पताल भेजा गया। उसका दूसरा साथी अंधेरे का फायदा उठाकर बाइक से भागने में सफल रहा। पुलिस के अनुसार, 1 सितंबर को सुआगाड़ा गांव की रहने वाली गंगोत्री अपने फूफा के घर जंगलीनाथ, नानपारा से वापस लौट रही थीं। वह गुलालपुरवा टोल प्लाजा के पास पहुंची थीं। तभी बाइक पर सवार दो युवकों ने उनका मंगलसूत्र छीन लिया। घटना को अंजाम देने के बाद दोनों बदमाश बाइक से फरार हो गए।

महिला की शिकायत पर मटेरा थाने में मुकदमा दर्ज हुआ था

महिला की शिकायत पर मटेरा थाने में मुकदमा दर्ज किया गया। मामले को गंभीरता से लेते हुए एसपी विश्वजीत श्रीवास्तव ने आरोपियों को पकड़ने के लिए तीन पुलिस टीमें लगाईं। पुलिस ने घटनास्थल और आसपास के इलाकों में लगे CCTV कैमरों की रिकॉर्डिंग खंगाली। फुटेज से पुलिस को बदमाशों के बारे में महत्वपूर्ण जानकारी मिली। इसके बाद उनकी तलाश तेज कर दी गई।

पुलिस की गोली लगने के बाद एक बदमाश गिरफ्तार, साथी फरार

बुधवार रात करीब एक बजे स्वॉट टीम और मटेरा पुलिस को बदमाशों के बारे में सूचना मिली। पुलिस टीम ने बिलवा नहर मोड़ के पास संदिग्ध बाइक सवारों को रोकने की कोशिश की। पुलिस का कहना है कि खुद को घिरता देखकर बदमाशों ने फायरिंग शुरू कर दी। इसके बाद पुलिस ने जवाबी कार्रवाई की, जिसमें एक बदमाश के पैर में गोली लग गई। पुलिस ने मौके से फुल्ली उर्फ तूफान उर्फ रकीब को गिरफ्तार कर लिया। वह अगपुरब शेख दाहिर का रहने वाला बताया गया है। उसके पास से 315 बोर का तमंचा, चोरी की होंडा साइन बाइक और महिला से छीना गया मंगलसूत्र बरामद हुआ।

आरोपी के खिलाफ आधा दर्जन से अधिक मुकदमे दर्ज

घायल आरोपी को इलाज के लिए सीएचसी रिसिया भेजा गया है। पुलिस के मुताबिक, उसके खिलाफ आधा दर्जन से अधिक मुकदमे दर्ज हैं। वह कई मामलों में वांछित था। उसका साथी असलम बाइक लेकर नानपारा की ओर भाग गया। पुलिस उसकी गिरफ्तारी के लिए टीमें लगाकर तलाश कर रही है।

बड़ी खबरें

View All

बहराइच

उत्तर प्रदेश

ट्रेंडिंग