1 सितंबर 2026,

मंगलवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

Gonda: एक लिंक पर क्लिक करते ही शुरू हुआ खेल, निवेश के नाम पर गंवाए 12.44 लाख; पुलिस ने कराई वापसी

Gonda Cyber Fraud: गोंडा में शेयर मार्केट और IPO में निवेश के नाम पर राजेंद्र कुमार से साइबर ठगों ने 12 लाख 44 हजार 770 रुपये ठग लिए। एक लिंक के जरिए उन्हें WhatsApp ग्रुप में जोड़ा गया था। शिकायत के बाद साइबर थाना पुलिस ने रकम फ्रीज कराकर कानूनी प्रक्रिया के बाद पूरी धनराशि वापस करा दी।
2 min read
Google source verification
Gonda

ASP अभिषेक दावाच्या फोटो सोर्स PRO सेल

Gonda Cyber Fraud: गोंडा में शेयर मार्केट और आईपीओ में निवेश कर भारी मुनाफा कमाने का सपना एक व्यक्ति को महंगा पड़ गया। साइबर ठगों ने इन्वेस्टमेंट ऐप और व्हाट्सऐप ग्रुप के जरिए राजेंद्र कुमार को अपने जाल में फंसा लिया। उनसे कई बार में 12 लाख 44 हजार 770 रुपये ठग लिए। शिकायत मिलते ही साइबर थाना पुलिस सक्रिय हुई। अलग-अलग बैंक खातों में रकम फ्रीज कराकर पूरी धनराशि वापस करा दी।

जिले में साइबर ठगी का एक मामला सामने आया है। जिसमें शेयर मार्केट और आईपीओ में निवेश के नाम पर एक व्यक्ति से 12 लाख 44 हजार 770 रुपये ठग लिए गए। ठगी के बाद पीड़ित ने साइबर थाना पुलिस से शिकायत की। पुलिस ने तेजी दिखाते हुए ठगी की रकम को अलग-अलग बैंक खातों में फ्रीज कराया। कानूनी प्रक्रिया पूरी करने के बाद पूरी रकम पीड़ित के खाते में वापस करा दी।

लिंक पर क्लिक करते ही व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ गए फिर शुरू हुआ खेल

मामला कोतवाली नगर क्षेत्र के मालवीय नगर का है। यहां रहने वाले राजेंद्र कुमार ने पुलिस को बताया कि उनके मोबाइल फोन पर आईपीओ और शेयर मार्केट में निवेश से जुड़ा एक लिंक भेजा गया था। उन्हें बताया गया कि इसके जरिए निवेश करके अच्छा मुनाफा कमाया जा सकता है।
राजेंद्र कुमार ने उस लिंक पर क्लिक किया। इसके बाद साइबर ठगों ने उन्हें एक व्हाट्सऐप ग्रुप में जोड़ दिया। ग्रुप में पहले से मौजूद कुछ लोग निवेश से भारी मुनाफा कमाने की बातें करते थे। इससे राजेंद्र को भरोसा हो गया कि यहां निवेश करने पर उन्हें भी अच्छा रिटर्न मिलेगा।

ठगी का एहसास होने पर दर्ज कराया मुकदमा

इसी भरोसे का फायदा उठाकर साइबर अपराधियों ने उन्हें अपने जाल में फंसा लिया। आरोपियों के कहने पर राजेंद्र कुमार ने अलग-अलग समय पर कई बार रकम निवेश की। धीरे-धीरे उनके खाते से 12,44,770 रुपये चले गए। जब उन्हें ठगी का एहसास हुआ तो उन्होंने साइबर थाना में शिकायत दर्ज कराई। इसमें बीएनएस की धारा 319(2), 318(4) और आईटी एक्ट की धारा 66(D) के तहत मामला दर्ज किया गया।

पुलिस ने वापस कराए 12,44,770 रुपये

इसके बाद साइबर थाना पुलिस ने संबंधित बैंक खातों की जानकारी जुटाकर कार्रवाई शुरू की। पुलिस ने अलग-अलग बैंक खातों में पहुंची ठगी की रकम को फ्रीज कराया। इसके बाद आवश्यक कानूनी प्रक्रिया पूरी कराकर 12 लाख 44 हजार 770 रुपये की पूरी रकम राजेंद्र कुमार के खाते में वापस करा दी गई।

अनजान लिंक और व्हाट्सएप ग्रुप से रहें सावधान

अपनी रकम वापस मिलने के बाद राजेंद्र कुमार ने पुलिस, साइबर थाना पुलिस और पूरी टीम का आभार जताया। पुलिस ने लोगों से अपील की है कि शेयर मार्केट, आईपीओ या किसी भी तरह के निवेश में मुनाफे का लालच देने वाले अनजान लिंक और व्हाट्सऐप ग्रुप से सावधान रहें।

बड़ी खबरें

View All

गोंडा

उत्तर प्रदेश

ट्रेंडिंग