31 अगस्त 2026,

सोमवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

Gonda Accident: गोद में बच्चों को उठाकर अस्पताल पहुंचे परिजन, महिला और एक साल रियाज की मौत; 6 मासूम बच्चे घायल

Gonda Accident: गोंडा के करनैलगंज में ऑटो-टेंपो और बोलेरो की आमने-सामने टक्कर में एक साल के रियाज और 30 वर्षीय महिला सन्नो की मौत हो गई। हादसे में छह बच्चे गंभीर घायल हुए हैं। परिजन बच्चों को गोद में उठाकर अस्पताल पहुंचे। सभी घायल बच्चों को बेहतर इलाज के लिए मेडिकल कॉलेज रेफर किया गया है।
2 min read
Google source verification
Gonda news

दुर्घटना के बाद अस्पताल में जुटे लोग फोटो सोर्स पत्रिका

Gonda Accident:उत्तर प्रदेश के गोंडा में सोमवार दोपहर बाद एक दर्दनाक सड़क हादसे में महिला और एक साल के मासूम की मौत हो गई। हादसे के बाद मौके पर चीख-पुकार मच गई। ऑटो में सवार छह बच्चे भी गंभीर रूप से घायल हुए हैं। परिजन घायल बच्चों को गोद में उठाकर अस्पताल पहुंचे। बच्चों की हालत गंभीर देखते हुए डॉक्टरों ने सभी को मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया। हादसा करनैलगंज क्षेत्र में चचरी-करनैलगंज मार्ग पर हुआ।

सोमवार दोपहर करीब तीन बजे चचरी-करनैलगंज मार्ग पर एक दर्दनाक सड़क हादसा हो गया। पारा मोड़ के पास ऑटो-टेंपो और बोलेरो की आमने-सामने जोरदार टक्कर हो गई। टक्कर इतनी तेज थी कि ऑटो में बैठे सभी लोग घायल हो गए। हादसे में एक साल के बच्चे रियाज और 30 वर्षीय महिला सन्नो की मौत हो गई। वहीं छह बच्चे गंभीर रूप से घायल हैं। जानकारी के अनुसार, सन्नो अपने बच्चों और कुछ अन्य बच्चों के साथ ऑटो-टेंपो से परसपुर की तरफ से बरगदी होते हुए करनैलगंज जा रही थीं। ऑटो में कुल आठ लोग सवार थे। जैसे ही ऑटो पारा मोड़ के पास पहुंचा। सामने से आ रही बोलेरो से उसकी टक्कर हो गई। हादसे के बाद आसपास के लोगों में अफरा-तफरी मच गई। सूचना मिलते ही करनैलगंज कोतवाली की पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने स्थानीय लोगों की मदद से घायलों को अस्पताल पहुंचाया। गंभीर हालत में बच्चों को देखकर डॉक्टरों ने उन्हें मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया।

यह बच्चे हुए घायल

घायलों में फिजा, सिराज, मुस्कान, मीणा, साहिल और जीनस शामिल हैं। सभी की उम्र करीब 5 से 10 साल के बीच बताई गई है। हादसे के बाद अस्पताल में परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल था। कोई अपने घायल बच्चे को गोद में उठाकर अंदर ले जा रहा था तो कोई अपनों के शव से लिपटकर रो रहा था। पुलिस ने महिला और मासूम के शवों को कब्जे में लेकर पंचनामा की कार्रवाई पूरी की। इसके बाद दोनों शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया।

गाड़ी और चालक को हिरासत में लेकर की जा रही पूछताछ

करनैलगंज कोतवाल नरेंद्र प्रताप राय ने बताया कि मामले में आवश्यक कार्रवाई की जा रही है। वहीं सीओ करनैलगंज आनंद कुमार राय के अनुसार, हादसे में महिला और एक वर्षीय बच्चे की मौत हुई है। जबकि छह लोग घायल हैं। दुर्घटना में शामिल बोलेरो और उसके चालक को पुलिस ने हिरासत में लिया है। चालक से पूछताछ की जा रही है।