30 अगस्त 2026,

रविवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

Gonda accident: बेटा एक बार तो बोल दो, मां शव से लिपटकर रोई, बाइक गाय से टकराई, छात्र की मौत; दोस्त घायल

Gonda Accident: गोंडा में अयोध्या-गोंडा हाईवे पर बाइक सवार दो छात्र गाय से टकराकर फॉर्च्यूनर कार से भिड़ गए। हादसे में 22 वर्षीय छात्र मुकेश पाण्डेय की मौके पर मौत हो गई, जबकि उसका 19 वर्षीय दोस्त घायल है। हादसे में गाय की भी मौत हो गई। पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा।
2 min read
Google source verification
Gonda

मृतक की फाइल फोटो दुर्घटनाग्रस्त कार फोटो सोर्स पत्रिका

Gonda Accident:उत्तर प्रदेश के गोंडा में अयोध्या-गोंडा हाईवे पर रविवार को दर्दनाक सड़क हादसा हो गया। वजीरगंज ब्लॉक के सामने बाइक सवार दो छात्र सड़क पर भाग रही गाय से टकरा गए। इसके बाद उनकी बाइक सामने से आ रही फारच्यूनर कार से जा भिड़ी। हादसे में 22 वर्षीय छात्र मुकेश पाण्डेय की मौके पर ही मौत हो गई। जबकि उसका 19 वर्षीय दोस्त घायल हो गया। हादसे में गाय की भी मौत हो गई।

गोंडा जिले के वजीरगंज थाना क्षेत्र में अयोध्या-गोंडा हाईवे पर रविवार को एक दर्दनाक सड़क हादसे में 22 वर्षीय छात्र की मौत हो गई। हादसा वजीरगंज ब्लॉक के सामने हुआ। बाइक सवार दो दोस्त पहले सड़क पर भाग रही गाय से टकराए। इसके बाद उनकी बाइक सामने से आ रही फारच्यूनर कार से जा भिड़ी। टक्कर इतनी तेज थी कि बाइक और कार दोनों बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गए। हादसे में बाइक की टक्कर से गाय की भी मौत हो गई।

मुकेश अयोध्या के गुरुकुल महाविद्यालय में पढ़ाई कर रहा था

मृतक की पहचान मोतीगंज थाना क्षेत्र के सोठिया गांव के रहने वाले मुकेश पाण्डेय पुत्र सोमनाथ के रूप में हुई है। मुकेश अयोध्या स्थित गुरुकुल महाविद्यालय में पढ़ाई करता था। वह गुरुकुल के हॉस्टल में रहता था। उसके साथ मध्य प्रदेश के रहने वाले 19 वर्षीय आदित्य सिंह पुत्र खेदू सिंह भी हॉस्टल में रहता था। बताया गया कि रविवार को दोनों दोस्त बाइक से अयोध्या से गोंडा के मोतीगंज क्षेत्र स्थित मुकेश के घर सोठिया गांव आ रहे थे। इसी दौरान उनकी बाइक वजीरगंज ब्लॉक के पास पहुंची। तभी सड़क पर एक सांड के पीछे भाग रही गाय अचानक बाइक के सामने आ गई। बाइक सवार जब तक संभल पाते। तब तक बाइक गाय से टकरा गई। सूचना मिलते ही परिजन अस्पताल पहुंच गए। मां का रो-रो कर बुरा हाल है। वह बेटे इसके शव से लिपटकर रो रही थी। बेटा एक बार तो बोल दो, लेकिन शायद बदहवास की स्थिति में उसे यह नहीं पता था कि उसका बेटा इस दुनिया से चला गया।

गाय से टकराने के बाद फॉर्च्यूनर से भिड़ी बाइक छात्र की मौत साथी घायल

गाय से टकराने के बाद बाइक अनियंत्रित होकर सामने से आ रही फारच्यूनर कार से भिड़ गई। तेज टक्कर में मुकेश को गंभीर चोटें आईं और उसने मौके पर ही दम तोड़ दिया। वहीं उसका दोस्त आदित्य घायल हो गया। बाइक की टक्कर से गाय की भी मौत हो गई। हादसे के बाद हाईवे पर अफरा-तफरी मच गई। सूचना मिलने पर वजीरगंज पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने घायल आदित्य को एंबुलेंस की मदद से अस्पताल पहुंचाया। वहीं मुकेश के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया। वजीरगंज पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पंचनामा के बाद पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। पुलिस अन्य विधिक कार्रवाई कर रही है।