31 अगस्त 2026,

सोमवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

Gonda Train Accident: रोज की तरह खेत गए थे राकेश, घर लौटने से पहले ही हमसफर एक्सप्रेस ने छीन ली जिंदगी

Gonda Train Accident: गोण्डा के इटियाथोक स्टेशन के पास सोमवार सुबह हमसफर एक्सप्रेस की चपेट में आने से किसान राकेश चौरसिया की मौत हो गई। राकेश रोज की तरह खेत देखने गए थे। लौटते समय हादसे का शिकार हो गए। घटना के बाद परिवार में मातम पसरा है। जीआरपी मामले की कार्रवाई कर रही है।
2 min read
Google source verification
Gonda

मृतक की फाइल फोटो सोर्स पत्रिका

Gonda Train Accident:गोण्डा के इटियाथोक में सोमवार सुबह एक दर्दनाक ट्रेन हादसे ने परिवार की खुशियां छीन लीं। रोज की तरह खेत देखने गए राकेश चौरसिया घर लौट रहे थे। लेकिन रास्ते में हमसफर एक्सप्रेस की चपेट में आ गए। हादसा इतना भीषण था कि उनकी मौके पर ही मौत हो गई। राकेश के घर में दो बेटे और दो विवाहित बेटियां हैं। हादसे के बाद परिवार में मातम पसरा है।

गोण्डा जिले के इटियाथोक स्टेशन के पास सोमवार सुबह एक दर्दनाक हादसा हो गया। दक्षिण रेलवे फाटक के पास ट्रेन की चपेट में आने से एक किसान की मौत हो गई। मृतक की पहचान इटियाथोक बाजार के रहने वाले राकेश चौरसिया के रूप में हुई है। हादसे की खबर जैसे ही परिवार तक पहुंची। घर में कोहराम मच गया। जानकारी के मुताबिक राकेश चौरसिया रोज की तरह सोमवार सुबह भी अपने खेत देखने के लिए घर से निकले थे। सुबह का समय था। खेत देखने के बाद वह वापस अपने घर की ओर लौट रहे थे। इसी दौरान इटियाथोक स्टेशन के दक्षिण रेलवे फाटक के पास हादसा हो गया।

हमसफर ट्रेन की चपेट में आने से राकेश की मौत

बताया गया कि उसी समय गोण्डा की तरफ जा रही हमसफर एक्सप्रेस वहां से गुजर रही थी। राकेश ट्रेन की चपेट में आ गए। ट्रेन की टक्कर इतनी तेज थी कि उनकी मौके पर ही मौत हो गई। हादसा सुबह करीब 5:45 बजे हुआ। राकेश के अचानक चले जाने से परिवार पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा है। वह इटियाथोक बाजार के रहने वाले थे। परिवार में उनके दो बेटे अनिरुद्ध चौरसिया और कृष्ण मुरारी चौरसिया हैं। उनकी दो बेटियां भी हैं, जिनकी शादी हो चुकी है। रोज की तरह खेत के लिए निकले राकेश के घर में लेकर जरूरी कार्रवाई पूरी की और पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। हादसे के बाद घटनास्थल पर लोगों की भीड़ भी जुट गई।

जीआरपी मामले में कार्रवाई कर रही

वहीं, इस घटना को लेकर इटियाथोक थानाध्यक्ष गौरव सिंह तोमर ने बताया कि उन्हें इस हादसे की कोई सूचना नहीं मिली है। फिलहाल जीआरपी की ओर से मामले में आवश्यक कार्रवाई की जा रही है। हादसे के बाद राकेश के परिवार में शोक का माहौल है। सुबह खेत देखने निकले राकेश के लिए यह सफर आखिरी साबित हुआ। कुछ ही देर में परिवार की रोजमर्रा की जिंदगी मातम में बदल गई।

बड़ी खबरें

View All

गोंडा

उत्तर प्रदेश

ट्रेंडिंग