बहराइच

“तीन घरों की खुशियां छिनीं: सब्जी बेचकर लौट रहे रिश्तेदारों को काल बनी तेज रफ्तार पिकअप”

बहराइच में एक दर्दनाक हादसे में सब्जी बेचकर लौट रहे तीन रिश्तेदारों की तेज रफ्तार पिकअप की टक्कर से दर्दनाक मौत हो गई। एक ही पल में तीन घरों में एक साथ चीख- पुकार मच गई। परिवार के लोगों का रो-रो कर बुरा हाल है। यह घटना परिवार को हमेशा के लिए दर्द दे गई।

2 min read
Mar 30, 2026
सांकेतिक तस्वीर फोटो जेनरेट AI

बहराइच जिले में रविवार रात एक भीषण सड़क हादसे ने तीन परिवारों को गहरे दुख में डाल दिया। तेज रफ्तार पिकअप का टायर फटने से वाहन बेकाबू हो गया और सामने से आ रही बाइक को कुचलते हुए खड्ड में जा गिरा। इस दर्दनाक हादसे में बाइक सवार तीन लोगों की मौके पर ही मौत हो गई।

बहराइच के नानपारा-रुपईडीहा मार्ग पर हाड़ा बसहरी गांव के पास रविवार देर रात एक गंभीर सड़क हादसा हो गया। जानकारी के अनुसार एक तेज रफ्तार पिकअप फखरपुर से शादी का सामान लेकर नेपाल की ओर जा रही थी। रात करीब 8 बजे जब वाहन हाड़ा बसहरी गांव के पास पहुंचा। तभी अचानक उसका टायर फट गया। टायर फटते ही चालक वाहन पर नियंत्रण नहीं रख सका। पिकअप अनियंत्रित हो गई।

बेकाबू पिकअप बाइक से टकराई एक साथ बुझ गए तीन घरों के चिराग

बेकाबू पिकअप सामने से आ रही एक बाइक से जा टकराई। टक्कर इतनी जोरदार थी कि बाइक सवार तीनों लोग उछलकर दूर जा गिरे और उनकी मौके पर ही मौत हो गई। हादसे के बाद पिकअप सड़क किनारे खड्ड में पलट गई। दुर्घटना में जान गंवाने वालों की पहचान मनीष कुमार (35), बरसाती (45) और शिवा (12) के रूप में हुई है। तीनों आपस में रिश्तेदार थे। और नानपारा क्षेत्र के जूड़ा गांव में रहकर सब्जी बेचने का काम करते थे। बताया जा रहा है। कि तीनों बाबागंज के साप्ताहिक बाजार में सब्जी बेचकर वापस अपने घर लौट रहे थे। तभी यह हादसा हो गया। घटना की खबर मिलते ही परिवार के लोग तुरंत अस्पताल पहुंचे। जहां चीख-पुकार मच गई। परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है।

चालक की तलाश कर रही पुलिस

सूचना मिलने पर पुलिस टीम भी मौके पर पहुंची। शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। पुलिस के अनुसार हादसे के बाद पिकअप चालक मौके से फरार हो गया। जिसकी तलाश की जा रही है। जल्द ही उसे गिरफ्तार कर लिया जाएगा।

Published on:
30 Mar 2026 08:51 am
Also Read
View All

अगली खबर