बहराइच

बहराइच में ज्वेलर्स को लॉरेंस बिश्नोई गैंग ने दी धमकी, 5 लाख रंगदारी की मांग… कारतूस भेजकर मचाई दहशत

बहराइच में ज्वेलर्स को लॉरेंस बिश्नोई गैंग के नाम से धमकी मिली है। जिससे व्यापारियों में हड़कंप मच गया है। 5 लाख की रंगदारी मांगते हुए लिफाफा में 315 बोर का कारतूस भेजा गया है। सूचना के बाद पुलिस ने जांच तेज कर दी है। आइये जानते हैं क्या है पूरा मामला!

2 min read
Apr 02, 2026
लॉरेंस बिश्नोई गैंग की खुली चेतावनी (X)

बहराइच जिले के मिहींपुरवा कस्बे में एक सर्राफा व्यापारी को धमकी भरा पत्र मिलने से हड़कंप मच गया। पत्र में खुद को लॉरेंस बिश्नोई गैंग का सदस्य बताकर 5 लाख रुपये की रंगदारी मांगी गई है। लिफाफे में कारतूस का खोखा भी भेजा गया। जिससे व्यापारी और उनके परिवार में डर का माहौल है। पुलिस ने शिकायत मिलने के बाद जांच शुरू कर दी है।

बहराइच के मिहींपुरवा कस्बे में उस समय सनसनी फैल गई। जब सर्राफा कारोबारी चंद्र मोहन सोनी को एक धमकी भरा पत्र मिला। वह “जगदीश ज्वेलर्स” के मालिक हैं। इस पत्र में भेजने वाले ने खुद को कुख्यात लॉरेंस बिश्नोई गैंग का सदस्य बताया और 5 लाख रुपये की रंगदारी की मांग की। इतना ही नहीं, डर फैलाने के लिए लिफाफे के अंदर कारतूस का खोखा भी रखा गया था। पत्र में साफ तौर पर लिखा गया है कि तय समय के भीतर पैसे नहीं दिए गए तो गंभीर अंजाम भुगतने होंगे। इस घटना के बाद व्यापारी और उनका परिवार पूरी तरह सहम गया है। घर में भय का माहौल बना हुआ है। आसपास के लोगों में भी डर फैल गया है।

व्यापार मंडल ने पुलिस के पास पहुंचकर दर्ज कराई शिकायत

जैसे ही इस मामले की जानकारी कस्बे के अन्य व्यापारियों को हुई। उनमें भी चिंता बढ़ गई। व्यापार मंडल के अध्यक्ष संजय सिंह के नेतृत्व में बड़ी संख्या में व्यापारी थाना मोतीपुर पहुंचे। और पुलिस को लिखित शिकायत दी। व्यापारियों ने प्रशासन से मांग की कि इस मामले को गंभीरता से लिया जाए। और जल्द से जल्द आरोपियों को गिरफ्तार किया जाए। व्यापार मंडल का कहना है कि इस तरह की घटनाएं व्यापारियों की सुरक्षा पर बड़ा सवाल खड़ा करती हैं। अगर समय रहते कार्रवाई नहीं हुई तो इससे पूरे बाजार में असुरक्षा का माहौल बन सकता है।

पुलिस बोली जल्द होगा खुलासा,आरोपियों के खिलाफ होगी सख्त कार्रवाई

वहीं पीड़ित व्यापारी चंद्र मोहन सोनी ने बताया कि इस तरह का पत्र मिलना बेहद डरावना है। उनके परिवार के लोग भी काफी घबराए हुए हैं। और वे जल्द से जल्द सुरक्षा की मांग कर रहे हैं। पुलिस ने मामले को गंभीरता से लेते हुए जांच शुरू कर दी है। पत्र, लिफाफा और कारतूस के खोखे को जांच के लिए भेजा गया है। साथ ही डाक व्यवस्था और इलाके के सीसीटीवी कैमरों की फुटेज भी खंगाली जा रही है। अधिकारियों का कहना है कि जल्द ही इस मामले का खुलासा कर आरोपियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।

Updated on:
02 Apr 2026 01:26 pm
Published on:
02 Apr 2026 01:25 pm
Also Read
View All

अगली खबर