बहराइच जिले में एक दर्दनाक हादसा सामने आया है। शादी समारोह से लौटते समय बाइक को ट्रक में टक्कर मार दी। जिससे एक युवक की घटनास्थल पर ही दर्दनाक मौत हो गई। जबकि नाजुक हालत में दो को लखनऊ रेफर किया गया है।
बहराइच-सीतापुर रोड पर देर रात एक दर्दनाक सड़क हादसा हुआ। जिसमें बाइक सवार तीन लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। अस्पताल पहुंचने पर एक व्यक्ति की मौत हो गई। जबकि दो अन्य जिंदगी के लिए जंग लड़ रहे हैं। यह हादसा उस समय हुआ। जब तीनों एक शादी समारोह से लौट रहे थे।
उत्तर प्रदेश के बहराइच जिले में सोमवार देर रात एक दुखद सड़क हादसे ने एक परिवार की खुशियां छीन लीं। बहराइच-सीतापुर मार्ग पर एक तेज रफ्तार मिनी ट्रक ने बाइक सवार तीन लोगों को जोरदार टक्कर मार दी। इस हादसे में तीनों लोग गंभीर रूप से घायल हो गए।
घटना की सूचना मिलते ही स्थानीय पुलिस मौके पर पहुंची और घायलों को तुरंत जिला अस्पताल भिजवाया। अस्पताल में डॉक्टरों ने जांच के बाद एक व्यक्ति को मृत घोषित कर दिया। जबकि दो अन्य की हालत बेहद गंभीर बनी हुई है।
मृतक की पहचान 46 वर्षीय शत्रोहन के रूप में हुई है। जो बाराबंकी जिले के रहने वाले थे। बताया जा रहा है कि वह अपने रिश्तेदार अर्जुन और परशुराम के साथ बहराइच में स्थित मरी माता मंदिर में एक वैवाहिक कार्यक्रम में शामिल होने आए थे। कार्यक्रम खत्म होने के बाद देर शाम तीनों एक ही बाइक पर सवार होकर वापस अपने घर की ओर लौट रहे थे। वापसी के दौरान हरदी थाना क्षेत्र के कल्याणपुर के पास उनकी बाइक को सामने से आ रहे तेज रफ्तार मिनी ट्रक ने टक्कर मार दी। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि तीनों सड़क पर गिरकर बुरी तरह घायल हो गए।
घटना की जानकारी मिलते ही हरदी थाना प्रभारी आलोक सिंह पुलिस टीम के साथ मौके पर पहुंचे। घायलों को अस्पताल पहुंचाया गया। डॉक्टरों ने शत्रोहन को मृत घोषित कर दिया। जबकि अर्जुन की हालत गंभीर होने पर उसे बेहतर इलाज के लिए लखनऊ रेफर कर दिया गया है। वहीं, परशुराम का इलाज जिला अस्पताल में जारी है। पुलिस ने हादसे में शामिल मिनी ट्रक को कब्जे में ले लिया है। और आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है। इस हादसे के बाद मृतक के परिवार में मातम छा गया है। गांव में शोक का माहौल है।