. बच्चों की प्रतिभा को निखारने प्रति वर्ष आयोजित होने वाले प्रतिभा पर्व के तहत कटंगी में 16 हजार 645 विद्यार्थी परीक्षा में सम्मिलित होंगे। विकासखंड स्रोत समन्वयक दर्पण गौतम ने बताया कि दो पाली में परीक्षा का आयोजन किया जाएगा। जिसमें पहली पाली की परीक्षा बुधवार को 98 स्कूलों में आयोजित की गई। इस वर्ष पर्व नवीन तरीके से आयोजित किया जा रहा है। जिसके चलते कक्षा 3, 5 व 8वीं के पेपर बहुवैकल्पिक दिए जा रहे हैं। इसके साथ ही बच्चों की मानसिक योग्यता का परीक्षण किया जाएगा। 18 एवं 19 जनवरी को पेपर एवं 20 जनवरी को आनंद उत्सव मनाया जाएगा। जिसमें खेलकूद व सांस्कृतिक कार्यक्रम जैसी गतिविधियां आयोजित कराई जाएगी।
प्रतिभा पर्व की दूसरी पाली में 204 स्कूलों में 21 से 24 मार्च के बीच परीक्षाएं आयोजित कराई जाएगी। प्रतिभा पर्व के लिए जिले शिक्षा केन्द्र से अन्य विभागों के अधिकारी की नियुक्ति भी की गई है। कटंगी में रेशम विभाग सहायक संचालक डीपी सिंह, कृषि विभाग उपसंचालक राजेश त्रिपाटी, पशु चिकित्सा उपसंचालक पीके अतुलकर, दुग्ध महाप्रबंधक क्षेत्रीय प्रबंधक सीपी कोरी, महिला एवं बाल विकास परियोजना अधिकारी पुष्पेन्द्र रानाड़े को तैनात किया गया है। कटंगी में 186 प्राथमिक शाला एवं 116 माध्यमिक शालाएं हैं, जहां परीक्षा आयोजित हो रही है।