अधिवक्ता इनानी के साथ हुई घटना का अधिवक्ताओं ने किया विरोध 

 इन्दौर उच्च न्यायालय अधिवक्ता संघ के उपाध्यक्ष रितेश इनानी के साथ हुए मारपीट के विरोध में जिला अधिवक्ता संघ द्वारा राज्यपाल के नाम कलेक्टर को ज्ञापन सौंपा गया। 
less than 1 minute read
• •
Updated: 19 Sep 2016, 7:35 PM IST
balaghat
balaghat
बालाघाट. इन्दौर उच्च न्यायालय अधिवक्ता संघ के उपाध्यक्ष रितेश इनानी के साथ हुए मारपीट के विरोध में जिला अधिवक्ता संघ द्वारा राज्यपाल के नाम कलेक्टर को ज्ञापन सौंपा गया।
अधिवक्ता संघ के जिलाध्यक्ष संजय गौतम ने बताया कि 12 सितम्बर को इन्दौर उच्च न्यायालय अधिवक्ता संघ के उपाध्यक्ष रितेश इनानी के साथ सिलम खजांची व उसके छोटे भाई धीरज खजांची द्वारा गाली देकर घातक हथियार से मारपीट की गई। इसकी शिकायत अधिवक्ता इनानी ने थाना तुकोगंज इन्दौर को की गई। पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ धारा 294,307,34 आईपीसी के तहत मामला कायम किया। लेकिन उन आरोपियों को आज तक पुलिस ने गिरफ्तार नहीं किया है।
उन्होंने कहा कि इसके पूर्व भी जबलपुर के अधिवक्ता आलोक जैन पर भी अपराधियों द्वारा प्राणघातक हमला किया गया था। मंदसौर के अधिवक्ता के साथ पुलिस द्वारा अभद्रता की गई थी। मध्यप्रदेश उच्च न्यायालय द्वारा मामले को संज्ञान में लेकर मध्यप्रदेश शासन से अधिवक्ताओं के संरक्षण के लिए अधिवक्ता सुरक्षा कानून का प्रारूप पेश करने का आदेश किया गया है। बावजूद शासन द्वारा सुरक्षा एक्ट के संबंध में कोई समुचित कार्रवाई नहीं की जा रही है। इससे प्रदेश के समस्त अधिवक्ताओं में आक्रोश व्याप्त है। इस अवसर संघ के सभी पदाधिकारी व अधिवक्तागण उपस्थित रहे।
Published on: