शमशान घाट के कुएं में मिली वृद्धा की लाश

 कटंगी थाना क्षेत्र के ग्राम जमुनिया में एक 65 वर्षीय वृद्धा की शमशान घाट के कुएं में लाश मिली
less than 1 minute read
• •
Updated: 19 Sep 2016, 7:18 PM IST
balaghat
balaghat
बालाघाट. कटंगी थाना क्षेत्र के ग्राम जमुनिया में एक 65 वर्षीय वृद्धा की शमशान घाट के कुएं में लाश मिली। इसकी सूचना थाना में मिलने पर पुलिस ने मौके पर पहुंच शव बरामद कर मर्ग कायम किया।
पुलिस ने बताया कि मृतिका सावित्रीबाई पति मालिकराम पिलगर काफी दिनों से बीमार थी। सोमवार की सुबह घर से निकली जो वापस नहीं लौटी। परिजनों ने पतासाजी की इस दौरान गांव में शमशान घाट के कुएं में लाश देखी गई। मर्ग की जांच प्रधान आरक्षक राजीव द्वारा की जा रही है।

Published on: