गोंगलई के खेत में मिला अज्ञात युवक का शव

ग्रामीण थाना अंतर्गत ग्राम गोंगलई में मुरलीधर बिसेन के खेत में रविवार को एक अज्ञात युवक का शव मिला।
less than 1 minute read
• •
Updated: 18 Sep 2016, 7:24 PM IST
balaghat
balaghat

बालाघाट.
ग्रामीण थाना अंतर्गत ग्राम गोंगलई में मुरलीधर बिसेन के खेत में रविवार को एक अज्ञात युवक का शव मिला। थाना में इसकी सूचना मुरलीधर ने दी। पुलिस ने मौके पर पहुंच शव बरामद कर पंचनामा कार्रवाई की। शव का पोस्टमार्टम कार्रवाई कर मर्ग कायम कर पतासाजी की जा रही है।

पुलिस ने बताया कि मृतक पेंट पहना हुआ था जिसकी शिनाख्त नहीं हो पाई है। उम्र करीब 34 से 38 के बीच है। मृतक के बारे में पतासाजी की जा रही है। मामले की विवेचना एएसआई सुभाषचन्द ठाकुर द्वारा की जा रही है।

Published on: